{"_id":"5c94d87fbdec221420474537","slug":"javed-akhtar-shocked-not-to-find-his-name-in-pm-narendra-modi-biopic-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीएम नरेंद्र मोदी' के पोस्टर में नाम देख कर क्यों चौंक पड़े मशहूर गीतकार जावेद अख्तर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पीएम नरेंद्र मोदी' के पोस्टर में नाम देख कर क्यों चौंक पड़े मशहूर गीतकार जावेद अख्तर
Fri, 22 Mar 2019 06:45 PM IST
Prabudhh Jain
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Prabudhh Jain
Updated Fri, 22 Mar 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
javed akhtar
- फोटो : file
आम चुनाव 2019 से पहले रिलीज होने जा रही बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा 'मैं आश्चर्यचकित हूं कि फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर में मेरा नाम लिखा गया है, जबकि मैंने इस फिल्म के लिए कोई गाना नहीं लिखा है।' गीतकार ने ट्रेलर के अंत का एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें उनका नाम शामिल है।
विज्ञापन
फिलहाल फिल्म से जुड़ा कोई भी गीत लॉन्च नहीं किया गया है। ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस बायोपिक का ट्रेलर होली के दिन रिलीज हुआ था। फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। फिल्म पहले 12 अप्रैल को रिलीज होनी थी। बता दें कि 11 अप्रैल से ही देश में 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव होने हैं। फिल्म में अभिनेता विवेक ओबरॉय पीएम मोदी के किरदार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म के ट्रेलर में पीएम मोदी के बचपन से लेकर राजनीति तक का सफर दिखाया गया है। इस दौरान पीएम मोदी अपने बचपन के दिनों में ट्रेन में चाय भी बेचते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले विपक्ष के फिल्म को बैन करने की मांग पर अभिनेता विवेक ने कहा था कि 'हम फिल्ममेकर्स हैं और वे विपक्षी पार्टियों के राजनेता हैं, वे अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं, हम बस अपनी फिल्म की कहानी को सही तरीके से लोगों के सामने पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन अभी हम सिर्फ अपनी फिल्म पर ही ध्यान दे रहे हैं।'
Am shocked to find my name on the poster of this film. Have not written any songs for it ! pic.twitter.com/tIeg2vMpVG
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) March 22, 2019