Shehnaaz-Janhvi: शहनाज को इग्नोर करना जान्हवी को पड़ा भारी? यूजर्स बोले- नेपोकिड्स का एटीट्यूड देखो
बता दें कि वायरल वीडियो एक इवेंट का है। इसमें शहनाज गिल, पूजा हेगड़े और जान्हवी कपूर साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं।
विस्तार
शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्मों में डेब्यू से पहले ही शहनाज गिल ने अपना अच्छा-खासा नाम कमा लिया है। फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आए दिन उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। शहनाज का एक वीडियो फिर खूब चर्चा में है। इसके चक्कर में फैंस ने जान्हवी कपूर की क्लास लगा दी है। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...
पूजा हेगड़े से बात करती नजर आईं जान्हवी
बता दें कि वायरल वीडियो एक इवेंट का है। इसमें शहनाज गिल, पूजा हेगड़े और जान्हवी कपूर साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान जान्हवी कपूर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े से काफी बातें करती नजर आ रही हैं। लेकिन, इनके बीच में बैठी शहनाज जब जान्हवी से बात करने की कोशिश करती हैं तो जान्हवी उन्हें इग्नोर करती नजर आती हैं।
यूजर्स ने दी यह प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने पर शहनाज गिल के फैंस जान्हवी कपूर को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जान्हवी शहनाज को इग्नोर क्यों कर रही हैं?' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'नेपोकिड्स का एटीट्यूड तो देखो।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'देखना एक दिन शहनाज गिल बॉलीवुड की क्वीन बनेगी।' हालांकि, जान्हवी को ट्रोल किए जाने पर उनके कुछ फैंस भी बचाव में आए। एक यूजर ने लिखा, 'शहनाज ओवरएक्टिंग ज्यादा करती हैं, जान्हवी ने किसी को इग्नोर नहीं किया है।'
Prime Video: 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' के ट्रेलर में दिखा शकीरा की हत्या का खौफनाक मंजर, रोंगटे खड़े कर देगी सीरीज
शहनाज ने सलमान के लिए कही थी यह बात
बता दें कि शहनाज गिल इन दिनों सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में शहनाज ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सलमान के साथ काम करने के अपने अनुभव पर बात की। शहनाज ने कहा था, 'वह असलियत में वैसे ही हैं, जैसे 'बिग बॉस' के मंच पर दिखते हैं। मैं उसमें कोई अंतर नहीं देख सकती। वह दूसरों को अच्छी सलाह देते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं।'
TKSS: 'द कपिल शर्मा शो' में नहीं होगी कृष्णा अभिषेक की वापसी, कमबैक न करने को लेकर कॉमेडियन ने बताई यह वजह