{"_id":"643e526fa30ec62a3706ae1a","slug":"parineeti-chopra-raghav-chaddha-wedding-rumours-actress-spotted-wearing-silver-ring-on-her-ring-finger-2023-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti Chopra: राघव और परिणीति की हो गई है सगाई? रिंग फिंगर में दिखा सिल्वर बैंड तो लोगों ने पूछा सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Parineeti Chopra: राघव और परिणीति की हो गई है सगाई? रिंग फिंगर में दिखा सिल्वर बैंड तो लोगों ने पूछा सवाल
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा लगातार अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को डिनर के बाद रेस्टोरेंट के के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से उनकी डेटिंग को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। डेटिंग के बाद ये भी खबरें आईं कि बहुत जल्द दोनों का रोका होने वाला है और वह सगाई करने जा रहे हैं। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा को सेलिब्रिटी मैनेजर पूनम दमानिया के ऑफिस में स्पॉट किया गया। इस दौरान फैंस को कुछ ऐसा दिखा जिससे उसकी जमकर चर्चा हो रही है।
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग परिणीति चोपड़ा के वेडिंग रूमर्स उड़ रहे हैं। इनके बीच परिणीति अपनी रिंग फिंगर में एक सिल्वर बैंड पहने स्पॉट हुई हैं। सोमवार रात स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा की इस रिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान वह सेलिब्रिटी मैनेजर पूनम दमानिया से मिलने पहुंचीं थीं।
इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने व्हाइट टॉप के साथ ओपन शर्ट पहनी हुई थी और डेनिम कैरी किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने बालों को खुला रखा था। कैजुअल लुक में परिणीति काफी हसीन लग रही थीं। इस दौरान परिणीति ने मिनिमल मेकअप भी किया था। अभिनेत्री की अंगुली में अंगूठी देखने के बाद फैंस उनके एंगेज होने के कयास लगा रहे हैं।
बता दें कि बीते दिनों राघव चड्ढा ने खुद बयान देकर परिणीति संग अपने रिश्ते को हवा दी थी। जब राघव चड्ढा से परिणीति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा था, 'आज जश्न मनाइए कि आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है। इसके बाद और भी कई जश्न मनाने के मौके आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा
- फोटो : insta
परिणीति और राघव चड्ढा ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इनका रिश्ता तय माना जा रहा है। परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई की खबरों को लेकर गायक हार्डी संधू ने बयान दिया था। हार्डी ने कहा था कि उन्होंने परिणीति को फोन कर बधाई भी दे दी है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा भी ट्वीट कर राघव और परिणीति को बधाई दे चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।