फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Krushna Abhishek will not returing to The Kapil Sharma Show comedian shared the reason read story here

TKSS: 'द कपिल शर्मा शो' में नहीं होगी कृष्णा अभिषेक की वापसी, कमबैक न करने को लेकर कॉमेडियन ने बताई यह वजह

Tue, 18 Apr 2023 02:38 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 18 Apr 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
Krushna Abhishek will not returing to The Kapil Sharma Show comedian shared the reason read story here
कृष्णा अभिषेक,कपिल शर्मा - फोटो : Social media
पिछले कुछ दिनों से कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। खबर थी कृष्णा जल्द ही टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी कर सकते हैं, लेकिन अब उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया है। शो के मेकर्स ने कॉमेडियन से 10 दिन पहले शो में वापस आने को लेकर बातचीत की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। दरअसल, पैसे और कॉन्ट्रैक्ट्स की शर्तों की वजह से कृष्णा ने शो में वापसी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

Krushna Abhishek will not returing to The Kapil Sharma Show comedian shared the reason read story here
कृष्णा अभिषेक - फोटो : social media

'इस सीजन में मुमकिन नहीं शायद अगले सीजन में आऊं'
एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान कृष्णा ने बताया कि शो के मेकर्स मुझे वापस बुला रहे हैं, लेकिन पैसे और कॉन्ट्रैक्ट्स की वजह से मैं दूसरी बार कोई फैसला नहीं ले पाया। उन्होंने आगे कहा कि इस सीजन में तो यह मुमकिन नहीं है, लेकिन हो सकता है कि अगले सीजन में मैं आऊं। 

Prime Video: 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' के ट्रेलर में दिखा शकीरा की हत्या का खौफनाक मंजर, रोंगटे खड़े कर देगी सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

Krushna Abhishek will not returing to The Kapil Sharma Show comedian shared the reason read story here
कृष्णा अभिषेक - फोटो : Social media

शो बंद होने को लेकर कही यह बड़ी बात
कॉमेडियन चार साल से शो का हिस्सा थे, इस शो में कृष्णा सपना किरदार में नजर आते थे। उनके इस कैरेक्टर को फैंस काफी पसंद करते थे। वहीं, कहा जा रहा है कि 'द कपिल शर्मा शो' जून में बंद होने वाला है, जिस पर कपिल शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि शो बंद करने को लेकर अभी तक कुछ तय नहीं किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि हम जूलाई में अमेरिका के टूर पर जा रहे हैं और वहां से लौटने के बाद यह तय करेंगे की क्या करना है। 

यह भी पढ़ें-  Shehnaaz Gill: जब शहनाज गिल को पंजाबी इंडस्ट्री ने दिया था तगड़ा झटका, अब जाकर छलका एक्ट्रेस का दर्द


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed