फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi Kapoor Makes A Shocking Revelation At 15 She Saw A Morphed Photo Of Herself On An Adult Site

‘15 साल की उम्र में…’, जान्हवी कपूर ने शेयर किया दिल दहला देने वाला किस्सा; सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Sun, 05 Apr 2026 07:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 05 Apr 2026 07:17 PM IST
सार

Janhvi Kapoor: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक चौंकाने वाला अनुभव शेयर किया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Makes A Shocking Revelation At 15 She Saw A Morphed Photo Of Herself On An Adult Site
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक दिल दहला देने वाला किस्सा शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में हुई एक बात शेयर की, जो उनके लिए काफी डिस्टर्बिंग था।  

विज्ञापन

स्कूल में हुआ था डिस्टर्बिंग किस्सा
राज शमानी को दिए इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने खुलासा किया कि जब वे 15 साल की थीं, तब उन्होंने अपने कुछ मॉर्फ्ड फोटोज अश्लील साइट पर देखे थे। अब चूंकि वो इस समय काफी छोटी थीं, तो उनके लिए ये काफी डिस्टर्बिंग था।

विज्ञापन


उस समय वे स्कूल में थी, तो उन्हें लगा कि ये सब ऑनलाइन होने का खतरा हो सकती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आज भी उनकी एआई जनरेटेड फोटोज ऑनलाइन वायरल होते रहते हैं, जो उन्हें काफी परेशान करती हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

एआई फोटोज पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
एआई फोटोज को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि आज भी उन्हें उनकी कोई एआई फोटो ऑनलाइन देखने को मिल जाती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी तस्वीरें दिखती हैं, जिनमें उन्हें ऐसे कपड़ों में या ऐसे पोज में दिखाया जाता है, जो उन्होंने कभी किया ही नहीं।

उन्होंने कहा, ‘मैं बिल्कुल भी सुकून में नहीं हूं। इंटरनेट पर मेरी ऐसी तस्वीरें हैं, जिन्हें कुछ ऑफिशियल न्यूज पेज भी शेयर कर चुके हैं, लेकिन वो पूरी तरह एआई से बनी हैं। मैंने कभी ऐसे कपड़े नहीं पहने और ना ही वैसे फोटो खिंचवाई हैं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

वर्कफ्रंट
जान्हवी कपूर जल्द ही साउथ एक्टर रामचरण के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आएंगी। पिछले साल वह फिल्म ‘परम सुंदरी’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed