{"_id":"65b490ead47eef02010046b5","slug":"jahankilla-poster-makers-unveil-first-look-of-film-and-launch-the-promotional-song-shubh-karman-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jahankilla: सामने आया 'जहांकिला' का पोस्टर, फिल्म का देशभक्ति भाव से भरा 'जहां कर्मण' गाना भी हुआ रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jahankilla: सामने आया 'जहांकिला' का पोस्टर, फिल्म का देशभक्ति भाव से भरा 'जहां कर्मण' गाना भी हुआ रिलीज
Sat, 27 Jan 2024 10:45 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:45 AM IST
सार
आगामी फिल्म 'जहांकिला' का पहला पोस्टर जारी हो चुका है। इसी के साथ फिल्म का गाना 'शुभ कर्मण' भी रिलीज हुआ है, जो देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत है।
विज्ञापन
Jahankilla
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगामी फिल्म 'जहांकिला' का आधिकारिक पोस्टर सामने आ चुका है। यह फिल्म हमारे गुमनाम नायकों के अपनी मातृभूमि के प्रति किए गए प्रेम और बलिदान दिखाती है। ये फिल्म देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता जैसे पहलुओं को छूती है। फिल्म के पोस्ट के साथ इसका प्रमोशनल गाना 'शुभ कर्मण' भी जारी हो चुका है। यह गाना बेहद जोशीला है।
विज्ञापन
'शुभ कर्मण' गाना हुआ रिलीज
फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा है, 'शुभ कर्मण! हम उत्साह और समर्पण के साथ इस प्रेरक कहानी को आपके सामने पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जय हिन्द! जहांकिला'! एसवीपी फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर इस आगामी फिल्म का आधिकारिक पोस्टर साझा किया है। इस फिल्म को सतिंदर कौर प्रोड्यूसर कर रहे हैं, वहीं फिल्म का निर्देशन विक्की कदम ने किया है। अंशुल चौब ने सिनेमैटोग्राफी की है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
युवाओं को प्रेरित करने वाली कहानी
बात करें शुभ कर्मण गाने की तो इसे दीपेंद्रपाल सिंह ने गाया है। फिल्म का म्यूजिक डीएंडएस ने दिया है। गाने शेल्ली के हैं। 'शुभ कर्मण' का पंजाबी में अर्थ होता है 'अच्छे कार्य करने वाला'। फिल्म भी ऐसे ही शुभ कर्मणों यानी देश के लिए बलिदान देने वालों की कहानी है। यह फिल्म यूं तो हर दर्शक वर्ग को पसंद आएगी, मगर इसकी कहानी युवाओं को खासतौर से प्रेरित करेगी।
मार्च में होगी रिलीज
फिल्म के पोस्टर में देखा जा सकता है कि पांच पुलिस कांस्टेबल हाथ में तिरंगा थामे नजर आ रहे हैं। फिल्म से संबंधित और जानकारी भी मेकर्स जल्द साझा करेंगे। फिलहाल फिल्म के फर्स्ट लुक ने इस फिल्म के प्रति उत्सुकता जगा दी है। 'जहांकिला' 22 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन