{"_id":"1528ddf0-c699-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"jacqueline-to-star-opposite-salman-in-kick","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिद से अलग हुई जैकलीन सलमान के साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साजिद से अलग हुई जैकलीन सलमान के साथ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 27 May 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
साजिद खान और जैकलीन फर्नाडीज के बीच आखिरकार ब्रेकअप हो गया है। खुद जैकलीन ने इस ब्रेकअप की पुष्टि की है। साजिद खान से अलग होने के बाद जैकलीन को सलमान खान का सहारा मिला है।
विज्ञापन
निर्देशक साजिद खान से ब्रेकअप होने के बाद जैकलीन के कैरियर की नैय्या को पार लगाने के लिए सलमान खान आगे आए हैं। उन्होंने जैकलीन को अपनी आने वाली फिल्म 'किक' के लिए अपने अपोजिट साइन किया है।
विज्ञापन
साजिद नाडियावाला द्वारा बनायी जा रही इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। इस फिल्म के लिए अभी तक नायिका के नाम पर सहमति नहीं बनी थी।
बताते चलें कि 'हाउसफुल' फिल्म के दौरान जैकलीन और साजिद खान के बीच डेटिंग होनी शुरू हुई थी जो अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।