जैकलीन के हाथ लगी दक्षिण भारतीय सिनेमा की यह बड़ी फिल्म, इस अभिनेता के साथ आएंगी नजर
- कलीन फर्नांडिस ने दक्षिण भारतीय सिनेमा की ओर कदम बढ़ाया है
- जैकलीन ने इस प्रोजेक्ट को 40 दिन का वक्त दिया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा में हाथ आजमाने के बाद अब जैकलीन फर्नांडिस ने दक्षिण भारतीय सिनेमा की ओर कदम बढ़ाया है। खबर है कि उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों के अनुभवी अभिनेता पवन कल्याण के साथ एक फिल्म साइन की है। इस फिल्म का अभी शीर्षक तय नहीं हुआ है, लेकिन इतना तय जरूर हो चुका है कि इसको अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' के निर्देशक क्रिश निर्देशित करेंगे।
सूत्रों ने खुलासा किया है कि यह एक पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसमें पवन कल्याण एक रोबिन हुड जैसे किरदार में नजर आएंगे। वर्ष 1870 के समय में स्थापित यह फिल्म भारत की सभी प्रमुख भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के साथ जैकलीन कुछ नई चीजें भी सीख रही हैं। साथ ही वह निर्देशन के भी गुर सीखने की कोशिश कर रही हैं। भारत में लॉकडाउन होने से पहले वे मुंबई से हैदराबाद कई बार फिल्म के निर्देशक और अपने सह कलाकार पवन कल्याण से मिलने गई थीं।
जैकलीन ने इस प्रोजेक्ट को 40 दिन का वक्त दिया है, जिसपर लॉकडाउन की समाप्ति के साथ ही वह काम करना शुरू कर देंगी। सूत्र बताते हैं कि यह फिल्म हैदराबाद के कई अलग-अलग स्टूडियोज में शूट की जाएगी। इसमें स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल भारी मात्रा में किया जाएगा। इस फिल्म के लिए जैकलीन एक नया अवतार धारण करेंगी। उस समय के रूप को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें डिजाइनर कपड़े और पुरानी ज्वेलरी का भी इस्तेमाल करना होगा।
खबर यह भी है कि पवन कल्याण ने इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में ही शुरू कर दी थी। अब शूटिंग को फिर से शुरू होने के लिए लॉकडाउन खत्म होने तक का इंतजार करना होगा। बता दें कि जैकलीन ने पिछले साल प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' में एक स्पेशल डांस नंबर किया था। इस हिसाब से देखा जाए तो वह हिंदी के अलावा तेलुगू फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा जैकलीन जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' और सलमान खान की फिल्म 'किक 2' में नजर आने वाली हैं।
पढ़ें: ऋतिक की कहानी से प्रेरित होंगे छठी क्लास के बच्चे, पढ़ेंगे 'ग्रीक गॉड' के बाधाओं की दास्तां