फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   item song in 'satyagraha'

'सत्याग्रह' में लगेगा 'हमरी अटरिया' का तड़का

Wed, 10 Jul 2013 12:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Jul 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
item song in 'satyagraha'

भ्रष्टाचार और अन्ना आंदोलन से प्रेरित बतायी जा रही फिल्म 'सत्याग्रह' में अब आयटम सॉन्ग का तड़का भी लगेगा। इस फिल्म में ‘अय्यो जी हमरी अटरिया में’ बोल वाला आयटम सॉन्ग जोड़ा गया है।

विज्ञापन


30 अगस्त को रिलीज हो रही प्रकाश झा निर्देशित फिल्म 'सत्याग्रह' अन्ना आंदोलन और उसके बाद उपजे राजनीतिक हालातों की कहानी कहती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, करीना कपूर और मनोज बाजेपई की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन


यह फिल्म लगातार ही किसी न किसी वजह से चर्चाओं में हैं। इस फिल्म को लेकर नयी चर्चा इसमें शामिल किए गए आयटम सॉन्ग को लेकर है।

इस फिल्म में ‘अइयो जी हमरी अटरिया में’ बोल वाला आइटम सॉन्ग जोड़ा गया है। इस गंभीर फिल्म में आइटम सॉन्ग जोड़े जाने की बात पर सफाई देते हुए प्रकाश झा कहते हैं कि यह गीत भ्रष्ट लोगों के मनोविज्ञान को समझने में मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सत्याग्रह’ में यह गीत भ्रष्ट लोगों के दबदबे और उनकी मिलीभगत का माहौल दिखाएगा। गाने के बोल जानबूझ कर व्यंग्य वाले रखे गए हैं।

इस गाने में मॉडल नताशा के साथ फिल्म में लीड रोल कर रहे अजय देवगन की भी एक झलक दिखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed