फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   It absolutely had a profound impact on my state of mind says Nimrat Kaur about her character in School of Lies

Nimrat Kaur: निम्रत कौर के लिए आसान नहीं रहा 'स्कूल ऑफ लाइज' का किरदार, बोलीं- मेरे दिमाग पर असर पड़ा

Fri, 26 May 2023 05:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 May 2023 05:03 PM IST
सार

निम्रत ने अपने किरदार पर बात करते हुए कहा कि नंदिता की जिंदगी की विषमताएं और जटिलताएं अलग हैं। निश्चित रूप से इस किरदार को अदा करना बहुत हैवी था।

विज्ञापन
It absolutely had a profound impact on my state of mind says Nimrat Kaur about her character in School of Lies
निम्रत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री निम्रत कौर जल्द ही वेब सीरीज 'स्कूल ऑफ लाइज' में नजर आएंगी। इसमें वह एक मनोवैज्ञानिक के किरदार में है। एक्ट्रेस हाल ही में अपने किरदार पर बात करती नजर आईं। उनका कहना है कि इस रोल का असर उनके दिमाग पर पड़ा है। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग लोकेशन पर इस सीरीज की शूटिंग को लेकर भी अपना अनुभव साझा किया।

विज्ञापन


खूबूसूरत लोकेशन पर हुई शूटिंग
निम्रत ने कहा, 'इस सीरीज की शूटिंग के दौरान मेरे मन की स्थिति पर काफी गहरा असर पड़ा। हालांकि, इस बीच मेरे लिए सबसे शानदार बात यह रही कि हमने ऊटी, कुन्नूर और लंदन की खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग की। यहां शूटिंग करना मानो मेरे लिए राहत साबित हुई, क्योंकि मेरे किरदार नंदिता ने जिस स्थिति में खुद को पाया, उस स्थिति में होना मुश्किल था।'
विज्ञापन

Aazam Review: बड़े परदे पर जिमी शेरगिल का फिर नहीं जमा जलवा, भाई से बाप बनने की कोशिशों की अधपकी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


जटिल है नंदिता का रोल
निम्रत ने अपने किरदार पर बात करते हुए कहा कि नंदिता की जिंदगी की विषमताएं और जटिलताएं अलग हैं। निश्चित रूप से इस किरदार को अदा करना बहुत हैवी था। यह मेरा अब तक का सबसे चैलेंजिंग रोल है। हालांकि, सेट पर रहना एक शानदार अनुभव रहा।'
Yogita Bihani: 'द केरल स्टोरी' को प्रोपेगेंडा फिल्म कहने वालों को योगिता ने दिया जवाब, बोलीं- इसका विषय ऐसा...

इस दिन स्ट्रीम होगी सीरीज
बता दें कि निम्रत 'यहां', 'पेडलर्स', 'द लंचबॉक्स' और 'दसवी' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। 'स्कूल ऑफ लाइज' का निर्देशन अविनाश अरुण धावरे ने किया है। यह सीरीज एक 12 साल के स्कूली लड़के शक्ति की कहानी पर आधारित है, जो अपने बोर्डिंग स्कूल से लापता हो जाता है। ‘स्कूल ऑफ लाइज’ 2 जून से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में सोनाली कुलकर्णी, जितेंद्र जोशी, दिव्यांश द्विवेदी, आर्यन सिंह अहलावत, हेमंत खेर, पार्थिव शेट्टी, अदरीजा सिन्हा और आलेख कपूर भी अहम रोल में हैं।
Raveena Tandon: 'कभी तकरार कभी प्यार', रवीना टंडन ने किया सलमान खान-करिश्मा कपूर के साथ अपने रिश्ते का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed