{"_id":"414c87947884df78af8c4ce5891ef91a","slug":"is-saharukh-khan-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"करण की सलमान से नजदीकियों से चिढ़े शाहरुख?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण की सलमान से नजदीकियों से चिढ़े शाहरुख?
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Tue, 10 Dec 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग खान अपने सबसे अच्छे दोस्त करण जौहर से शायद लगता है अब काफी खफा हो गए हैं। उनकी ये बात तो इसी ओर इशारा करती है।
विज्ञापन
जूम चैनल को दिए एक इंटरव्यू में जब शाहरुख से 'कॉफी विद करण' के बारे में पूछा गया तो उनके विचार कुछ यही बयां कर रहे थे कि वह करण जौहर से अब कुछ खिन्न हैं।
शाहरुख ने साफ कहा कि उनको कॉफी तो पसंद है लेकिन करण जौहर के साथ पीना नहीं पसंद। गौरतलब है कि करण जौहर शाहरुख के काफी अच्छे दोस्त हैं फिर भी उन्होंने अपने शो के पहले ही एपीसोड में सलमान को गेस्ट के तौर पर बुलाया जहां सलमान ने काफी बिंदास बातें की।
विज्ञापन
शाहरुख खान की कॉपी भी उन्होंने शो में कर डाली। इस एपीसोड को काफी हाइप मिला और इस एपीसोड ने काफी अच्छी टीआरपी भी बटोर डाली।
करण को तो फायदा हो गया लेकिन शायद शाहरुख को करण के शो में सलमान की ये बेबाक बातें पसंद नहीं आईं। तभी तो अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ कॉफी पीने से उनको एतराज होने लगा है।
विज्ञापन
अब कहीं सलमान से नजदीकियां करण जौहर को शाहरुख खान से दूर न कर दें।