{"_id":"f3cb413c-ac91-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"is-hrithik-roshan-entering-hollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"रितिक जल्द ही दिखेंगे एक हॉलीवुड फिल्म में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रितिक जल्द ही दिखेंगे एक हॉलीवुड फिल्म में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Apr 2013 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी के साथ अंग्रेजी में बनी रितिक रोशन की फिल्म 'काइट्स' भले ही हॉलीवुड में अपनी उड़ान न भर पायी हो लेकिन हॉलीवुड में रितिक के काम करने के हौंसले अभी खत्म नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
रितिक जल्द ही एक हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो रितिक हॉलीवुड फिल्म 'द ममी रिन्टर्स' के निर्देशक स्टीफन सोमर्स के आगामी प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा हैं।
विज्ञापन
कुछ महीनें पहले ही स्टीफन सोमर्स दो दिनों के लिए मुंबई आए थे। रितिक से उनकी मुलाकात संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर आयोजित एक पार्टी में हुई थी।
रितिक ने स्टीफन को अपनी आगामी फिल्म 'कृष 3' की कुछ झलकियां भी दिखायी। जिसके बाद से ही सोमर्स ने रितिक को अपनी आगामी फिल्म में लेने का मन बना लिया।
सूत्रों की मानें तो सबकुछ तय हो चुका है। फिलहाल रितिक हॉलीवुड की फिल्म 'नाइट एंड डे' के हिंदी रिमेक 'बैंग बैंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं।