{"_id":"57d4d4604f1c1b9b21317a14","slug":"irrfan-khan-served-notice-over-illegal-additions-to-his-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट में अवैध निर्माण कराने के लिए बीएमसी ने इरफान खान को भेजा नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लैट में अवैध निर्माण कराने के लिए बीएमसी ने इरफान खान को भेजा नोटिस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 11 Sep 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा के बाद अब बीएमसी ने एक्टर इरफान खान को भी फ्लैट में अवैध निर्माण करवाने के चलते नोटिस जारी किया है। बीएमसी का आरोप है कि इरफान ने अपने गोरेगांव स्थित फ्लैट में अवैध निर्माण करवाया है।
विज्ञापन
बीएमसी के मुताबिक, गोरेगांव स्थित डीएलएच एंक्लेव अपार्टमेंट में अवैध निर्माण कराने की शिकायत उन्हें 2014 में मिली थी। इसके बाद उन्हें एक नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के जवाब में डेवलपर ने सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद उन्हें अंतरिम राहत दी गई थी।
विज्ञापन
इसी अपार्टमेंट में कपिल शर्मा का फ्लैट पांचवी मंजिल पर है। उन्हें भी हाल ही में फ्लैट में अवैध निर्माण करने के चलते नोटिस जारी किया गया है। वहीं इरफान का फ्लैट 9वीं मंजिल पर है। इसी बिल्डिंग में चौथी और 12वीं मंजिल पर रहने वाले कई लोगों को नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन
एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस मामले पर गणेशोत्सव के बाद एक्शन लिया जाएगा। फिल्ममेकर अशोक पंडित का कहना है कि एक साल पहले ही उन्होंने अवैध निर्माण को लेकर आवाज उठाई थी। तब बीएमसी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।