{"_id":"578e1c694f1c1b1d7fc4b59a","slug":"irrfan-khan-s-favorite-film-was-pursuit-of-happyness","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा बनकर बेहद खुश हैं इरफान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पापा बनकर बेहद खुश हैं इरफान खान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 19 Jul 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
इरफान खान के लिए 'मदारी' कुछ ज्यादा ही खास है। इसकी वजह है पिता-पुत्र का रिश्ता। इरफान खान अपनी निजी जिंदगी में बच्चों के बेहद करीब हैं। उनकी फेवरेट फिल्म 'परसयूट ऑफ हैप्पीनैस' है। इस फिल्म का इरफान की फेवरेट मूवी लिस्ट में ऊपर होने की वजह इसकी कहानी है। इस फिल्म में पिता-पुत्र के रिश्ते को दिखाया गया है। इरफान भी ऐसी ही भूमिका करना चाहते थे, जो मौका उन्हें मदारी में मिला है।
विज्ञापन
इरफान खान मदारी में एक पिता के रोल में नजर आएंगे। इरफान इस बात से खासे खुश हैं, कि उनको एक पिता का रोल करने का मौका मिला है। जिस तरह का पिता-पुत्र का रिश्ता इस फिल्म में है, वो इरफान के लिए नया अनुभव है। इरफान की 'मदारी' 22 जुलाई को रिलीज होगी। इरफान फिल्म के प्रमोशन में दिन-रात एक किए हुए हैं, उनकी मेहनत कितनी कामयाब होती है, इसका फैसला तो फिल्म की रिलीज के बाद ही होगा।
विज्ञापन
