{"_id":"578c877c4f1c1b9332c4bf77","slug":"irrfan-arranges-a-special-get-together-for-exhibitors-across-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले 'मदारी' की टीम से मिलना चाहते हैं इरफान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले 'मदारी' की टीम से मिलना चाहते हैं इरफान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरफान खान यूं तो हर फिल्म के लिए ही सराहे जाते हैं। देखा जाता है कि कोई फिल्म चले ना चले इरफान जरूर चलते हैं लेकिन लगता है कि 'मदारी' इरफान को कुछ ज्यादा ही भा रही है। एक फिल्म को बनाने में कई लोगों की मेहनत होती है लेकिन पर्दे के सामने कुछ ही लोग आते हैं। फिल्म से जुड़े बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो ना कभी निर्देशक से मिल पाते हैं ना एक्टर से। अब इरफान एक नई परंपरा की नींव डालने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इरफान खान चाहते हैं कि 'मदारी' के रिलीज होने से पहले वो फिल्म की पूरी टीम से मिलें। इसके लिए इरफान ने टीम से दरख्वास्त की है कि वो एक गैट टूगेदर पार्टी का इंतजाम करें, जिसमें फिल्म से जुड़े सभी लोग हों। अब से पहले सिर्फ फिल्म के कलाकार, निर्देशक और निर्माण से जुड़े कुछ खास लोग ही शमिल होते थे लेकिन इरफान पार्टी में फिल्म से जुडे सारे लोगों को चाहते हैं।
विज्ञापन
इरफान खान ने इस पार्टी की बाबत बताया कि वो फिल्म से जुड़ी हर याद को सहेज लेना चाहते हैं इसीलिए उनका मन है कि वो फिल्म से जुड़े हर बंदे से मिले। इरफान के अनुसार 'मदारी' की शूटिंग के दौरान वो अपने किरदार से प्यार करने लगे।
विज्ञापन