{"_id":"e93390a4-7bfd-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"irfan-khan-now-in-gangster-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान सिंह से बिल्कुल अलग होगा गैंगस्टर का लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पान सिंह से बिल्कुल अलग होगा गैंगस्टर का लुक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 21 Feb 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
पान सिंह तोमर फिल्म के बाद साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स इरफान खान की अगली बॉलीवुड फिल्म है। इस बीच वह फिल्म लाइफ ऑफ पाई में दिखे पर इरफान किसी भी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आए। 8 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म में इरफान खान का गेटअप उनकी पिछली फिल्म से बिल्कुल अलग होगा।
विज्ञापन
‘साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' में इरफान खान एक नए अंदाज में नजर आएंगे। इस फिल्म में इरफान शाही घराने से ताल्लुक रखने वाले एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं। अपनी भूमिका को दर्शकों के ज़ेहन में उतारने के लिए इरफान ने कई स्टायल के साथ कानों में सोने की बालियां पहनी है। इसके लिए विशेष रूप से उन्होंने अपने कान छिदवाये हैं।
विज्ञापन
अपने इस लुक के बारे में इरफान ने कहा कि पान सिंह तोमर में आर्मी बैकग्राउंड के एथलिट के किरदार के लिए मैंने अपने बाल छोटे छोटे रखे थे और ‘साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स’ में मैं एक शाही खादान से ताल्लुक रखता हूं सो इसके लिए न सिर्फ मैंने अपने बाल बढाये बल्कि अपना लुक भी बदला’’ इरफान ने कहा कि वह रोल के अनुरूप गेटअप और कपड़े पहनना पसंद करते हैं। मेरी अपनी काई पसंद नहीं है।
विज्ञापन