{"_id":"07ff3ecbe727e6deaa6fc87f2bbf63cc","slug":"interview-of-vani-kapoor-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे किसी रोल में मत बांधोः वाणी कपूर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुझे किसी रोल में मत बांधोः वाणी कपूर
फीचर डेस्क
Updated Sun, 22 Sep 2013 07:51 AM IST
विज्ञापन
फिल्म `शुद्ध देसी रोमांस' की रिलीज के बाद वाणी कपूर दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। वाणी की पहली फिल्म तो जबरदस्त हिट हो गई। फिल्म हिट होते ही वे बेहद बिजी स्टार हो गई हैं।
विज्ञापन
वाणी को अपनी पहली सक्सेज को सेलिब्रेट करने का मौका भी ढंग से नहीं मिला है। दरअसल वे यशराज बैनर के दूसरे प्रोजेक्ट के लिए तुरंत काम शुरू कर चुकी हैं। वाणी बताती हैं, `मेरी पहली फिल्म सक्सेज साबित हुई है, लेकिन मैं तुरंत काम पर आ गई हूं।
विज्ञापन
सेलिब्रेट करने जैसी फीलिंग ही नहीं आ रही है मन में। फ्रेंड्स वगैरह से मिलने का मौका ही नहीं मिला। यहां अकेली हूं। तो बस काम ही कर रही हूं।' दरअसल वाणी `बैंड बाजा बारात' के साउथ इंडियन रीमेक में लगी हैं। फिल्म इसी साल रिलीज होनी है, इसलिए शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है। फिर वे वापस मुंबई जाएंगी।
विज्ञापन
वे `बैंड बाजा बारात' के साउदर्न संस्करण की मेन हीरोइन हैं। बताती हैं, `अनुष्का ने उसे ब्रिलिएंटली निभाया है। सच कहूं तो मैंने इस प्रोजेक्ट के हाथ में आने के बाद `बैंड बाजा बारात' जानबूझकर नहीं देखी।
मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं कॉपी न करूं। मैं मानती हूं कि हर इनसान और किरदार का अलग एनर्जी लेवल होता है। `शुद्ध देसी रोमांस' में मेरा यानी तारा का किरदार मेरे एनर्जी लेवल से अलग था। मैं उसके जितनी शांत नहीं हूं।
यही बात हर जगह लागू होती है। इस रीमेक में साउदर्न कल्चर के कारण काफी अंतर देखने को मिलेगा।' एक्टिंग में वाणी ईमानदारी बरतने की सलाह देती हैं। कहती हैं कि दिल से परफॉर्म करना बहुत जरूरी है उनके लिए।
कैरियर के नाते वे हर तरह के रोल करना चाहती हैं, लेकिन फिर भी कहती हैं, `एक रॉम-कॉम लव स्टोरी जरूर करना चाहूंगी। वैसे में अलग-अलग डायरेक्टर्स के साथ अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स करना चाहती हूं। आर्टिस्ट के नाते खुद को बांध कर नहीं रखना चाहती।'