{"_id":"40511ad1c06091c32f3c842be967f0a0","slug":"interview-of-sunny-levone","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुझे लोग पोर्न स्टार नहीं मानतेः सनी लियोन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब मुझे लोग पोर्न स्टार नहीं मानतेः सनी लियोन
हरि मृदुल
Updated Wed, 07 Aug 2013 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्न स्टार से बॉलीवुड स्टार बनने तक का सफर करने वाली सनी लियोनी का जैकपॉट अब जाकर लगा है। वे कैजाद गुस्ताद के निर्देशन में बन रही फिल्म जैकपॉट में हीरोइन हैं। इस फिल्म में वे नसीरुद्दीन शाह जैसे जाने माने अभिनेता और सचिन जोशी के साथ परदे पर दिखाई देंगी। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही है।
विज्ञापन
सैंतीस दिन लंबे एक ही शिड्यूल में फिल्म को पूरा किया जा रहा है। इस फिल्म के सेट पर अमर उजाला के साथ सनी ने एक लंबी बातचीत की। सनी लियोनी का इस फिल्म में खुद के काम करने के बारे में कहना है कि बॉलीवुड में उनका जैकपॉट अब जाकर लगा है। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें इतनी जल्दी नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज एक्टर के साथ काम करने का मौका मिल जाएगा। सनी ने नसीर की कई फिल्में देखीं हैं, जिनमें इकबाल उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।
विज्ञापन
सनी का कहना है कि नसीर साहब को काम करते देखना अपने आपमें एक अलग ही अनुभूति है। कई लोगों ने उन्हें नसीर साहब के अक्खड़ स्वभाव के बारे में बताया था, लेकिन वे बहुत ही सहज हैं। उनमें कोई ईगो नहीं है। सनी इस फिल्म में माया नाम का किरदार निभा रही हैं, जो कि जैकपॉट नाम के कैसिनो में मैनेजर है। इस कैसिनो के मालिक बॉस यानी नसीर हैं। नसीर का नाम किसी को पता नहीं है। उन्हें हर कोई बॉस कह कर ही संबोधित करता है।
विज्ञापन
सचिन जोशी फ्रांसिस के रोल में हैं। वे एक बेरोजगार और आवारा युवक बने हैं। फ्रांसिस आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है, इसलिए वह माया की मदद से एक बड़ा गेम प्लान करता है। यह गेम प्लान क्या है? सनी इस थ्रिलर फिल्म के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर देती हैं। वे कहती हैं कि इसके लिए तो फिल्म ही देखनी पड़ेगी। ज्यादा मुंह खोलने पर सस्पेंस खत्म हो जाएगा।
लेकिन अपने किरदार के बारे में तो वे थोड़ा बता ही सकती हैं? सनी कहती हैं, वे माया के बारे में वाकई थोड़ा ही बताएंगी, उन्हें ज्यादा कुछ बताने से मना किया गया है। सनी लियोनी अपने रोल के बारे में बताती हैं कि उनका इस फिल्म में डबल एजेंट का काम है। यानी कभी वह बॉस की वफादार नजर आती हैं, तो कभी फ्रांसिस की मदद करती दिखती हैं। सच यही है कि वह बड़ी झोलर है।
इस फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड वाला है। सिर्फ उन्हीं का नहीं, बल्कि नसीर साहब और सचिन भी ग्रे भूमिकाओं में हैं। सनी से जब यह पूछा गया कि उनकी इमेज काफी बोल्ड है। इस इमेज से उन्हें बॉलीवुड में कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है? सनी बिंदास अंदाज में कहती हैं कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। वे जो हैं, दुनिया के सामने हैं।
माया का किरदार उनकी इस इमेज से कितना मेल खाता है? सनी बताती हैं, जैकपॉट एक थ्रिलर फिल्म है, इसकी कहानी के हिसाब से ही उन्होंने काम किया है। हालांकि वे यह बताने से कोई गुरेज नहीं करतीं कि इस फिल्म में भी उनका कम से कम एक ऐसा इंटीमेट सीन है, जो दर्शकों के भीतर सनसनी पैदा करने के लिए काफी है।
मेरा नाम सनी लियोन नहीं सनी लियोनी है
सनी का सरनेम लियोन नहीं बल्कि लियोनी है। हालांकि उन्हें गलत सरनेम पुकारने से कोई परेशानी नहीं है। वे कहती हैं कि अपने चाहनेवालों को यह छूट दे चुकी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि महेश भट्ट भी उनका नाम गलत बोलते हैं, तो ऐसे में वे आम लोगों से सही नाम लेने की कोई अपेक्षा नहीं रखती हैं।