फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   interview of kareena kapoor

रणबीर कपूर के साथ रोमांस नहीं कर सकतीः करीना कपूर

Fri, 30 Aug 2013 08:50 PM IST
रोहित मिश्र
रोहित मिश्र Updated Fri, 30 Aug 2013 08:50 PM IST
विज्ञापन
interview of kareena kapoor

करीना कपूर सत्याग्रह फिल्म में एक जर्नलिस्ट की भूमिका में हैं। इसके बाद उनकी रोमांटिक गोरी तेरे प्यार में रिलीज होगी। अमर उजाला से विशेष बातचीत में करीना ने कहा कि मानसिक रूप से शादी के बाद मेरे मन में जरा भी बदलाव नहीं आया है।

विज्ञापन


'सत्याग्रह' में आप क्यों हैं, प्रकाश झा की वजह से या फिल्म की स्क्रिप्ट की वजह से?

मैं 'सत्याग्रह' में प्रकाश झा की वजह से हूं। मैं काफी लंबे समय से प्रकाश झा के साथ काम करना चाहती थी। मेरा प्रकाश के काम करने का सपना हमेशा से रहा है। प्रकाश झा की फिल्मों में नायिकाएं सिर्फ हीरो के साथ रोमांस करने के लिए नहीं होती हैं।
विज्ञापन


फिल्म की कहानी में वे भागीदार होती है। प्रकाश झा मेरे पास इस फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आए और मैंने अपना रोल पढ़कर तुरंत फिल्म को साइन कर लिया।

एक जर्नलिस्ट की भूमिका क्या मेनस्ट्रीम नायिका की भूमिका हो सकती है?


कोई भी जन आंदोलन हो उसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। 'सत्याग्रह' आज का सामाजिक आंदोलन है। ऐसे माहौल में इलेक्ट्रानिक मीडिया की भूमिका और भी वाजिब हो जाती है। इस फिल्म में मेरा किरदार टीवी जर्नलिस्ट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश की फिल्म में पात्र बहुत होते हैं। उनमें गुम होने का खतरा तो नहीं रहा?

जब प्रकाश झा मेरे पास अपनी स्क्रिप्ट लेकर आए थे तो जाहिर है कि उनके दिमाग में मेरे लिए रोल रहा ही होगा। फिल्म में पात्र कितने भी हों लेकिन हर पात्र की अपनी अहमियत होती है। मेरा रोल भी फिल्म के नायक के पैरलल है।

किस तरह के रोल में खुद को कंफर्ट फील करती हैं?

मैं मेनस्ट्रीम सिनेमा की नायिका हूं। यहां हर तरह के रोल करने होते हैं। मेरी कोशिश भी रहती है कि पारंपरिक नायिका के अलावा मैं ऐसे रोल करूं जो एक एक्टर के रूप में मुझे संतुष्टि दें। इसलिए मैं 'ओमकारा' भी करती हूं और 'चमेली' भी। हर रोल करना एक चुनौती होती है।

'सत्याग्रह' के बाद आप 'गोरी तेरे प्यार में' इमरान के साथ हैं?

'गोरी तेरे प्यार में' एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में मैं इमरान खान के साथ हूं। यह एक गांव की कहानी जरूर है लेकिन लड़की पूरी तरह से मॉर्डन है। इस फिल्म में भी आज के रोमांस को दिखाया गया है। मैँ रोमांस करने के साथ तीन-चार अच्छे गाने करती हूं। मेरे प्रशंसकों में एक बड़ा वर्ग मुझे ऐसे रोल करते हुए देखना चाहता है।

इन दिनों नई पीढ़ी के कई नायक बड़े बैनरों के साथ काम कर रहे हैं। साथ ही ऐसे नायक भी हैं जो आपकी उम्र के हैं। आपका कंफर्ट लेवल किसके साथ ज्यादा है?


अपनी उम्र के नायकों को मैं बहुत बचपन से पहचानती हूं। कुछ तो ऐसे भी हीरो रहे हैं जो पहले करिश्मा के हीरो रहे और बाद में मेरे। तो इन नायकों के साथ मेरा एक दोस्ती का भी रिश्ता है।

इसी के साथ-साथ मैं नए नायकों के साथ भी काम कर रही हूं। इमरान खान के साथ मैँ एक मैं और एक तू कर चुकी हूं। फिल्म तो औसत रही लेकिन मेरी जोड़ी को लोगों को खूब पसंद किया। इमरान इन दिनों मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से हैं।

कहते हैं कि आपकी सैफ से मुलाकात एक फिल्मी सेट पर ही हुई थी?

हां, सैफ करिश्मा की फिल्म के हीरो थे। यह अमिताभ बच्चन के बैनर की फिल्म थी। मैं दस साल की थी और करिश्मा के साथ फिल्म की शूटिंग देखने गई थी। बाद में यह फिल्म बनते-बनते रह गई। सैफ से मेरी पहली मुलाकात वही थी। इसके बाद भी मैं सैफ से करिश्मा की ही कुछ और फिल्मों में मिली।

शादी से आपकी जिंदगी में कितना फर्क आया है?

सच कहूं तो मानसिक रूप से शादी के बाद मेरे मन में जरा भी बदलाव नहीं आया है। मैं वैसी ही सोच के साथ जिंदगी जी रही हूं जैसी मैं शादी के पहले थी। पांच फीसदी का बदलाव भी मुझमें नहीं आया है।

सुनते हैं आप दोनों कई-कई दिनों तक नहीं मिल पाते?

मुझे काम पसंद है। मैं फिल्में उसी रफ्तार से कर रही हूं जैसा शादी के पहले करती थी। सैफ को पता है कि मुझे काम करना पसंद है। सैफ को भी अपने काम से मोहब्बत है। हम दोनों ही एक-दूसरे के काम में दखल नहीं देते हैं। मैं टीवी और अखबार में यह पढ़कर खुश हो लेती हूं कि लोग मेरे और सैफ के बारे में क्या-क्या लिख रहे हैं।


रणबीर के साथ काम करने का प्रस्ताव आएगा तो क्या करेंगी?


कितना भी हो जाए ऐसा तो नहीं होगा कि मैं रणबीर के साथ काम करूं। ऐसा हो सकता है कि हम दोनों ही किसी फिल्म में काम करें लेकिन अपोजिट भूमिका या रोमांस तो नहीं कर सकते। दूसरे हीरो को भी तो मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed