{"_id":"5b508d484f1c1bee748b4b76","slug":"instead-zaira-wasim-shekhar-kapoor-was-become-lead-role-in-secret-superstar-with-aamir-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायरा वसीम नहीं बल्कि इस एक्टर की बेटी बनने वाली थी 'सीक्रेट सुपरस्टार', मां ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जायरा वसीम नहीं बल्कि इस एक्टर की बेटी बनने वाली थी 'सीक्रेट सुपरस्टार', मां ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
फिल्म 'दंगल' के बाद आमिर खान और जायरा वसीम की जोड़ी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में देखने को मिली। इस फिल्म ने भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी कामयाबी के झंडे गाढ़े। खबरों की मानें तो इस फिल्म ने करीब 800 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इतना समय बिताने के बाद अब फिल्म को लेकर अहम खुलासा हुआ है।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 'सीक्रेट सुपरस्टार' के रोल के लिए पहले जायरा वसीम को नहीं बल्कि एक्टर शेखर कपूर और एक्ट्रेस सुचित्रा कृषणामूर्ति की बेटी कावेरी का नाम तय किया गया था। इस बात का खुलासा हाल ही में सुचित्रा कृषणामूर्ति ने एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने कहा कि आमिर खान के प्रोड्क्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए बेटी कावेरी का नाम तय किया था। लेकिन कावेरी ने यह रोल करने से मना कर दिया। सुचित्रा कृषणामूर्ति ने यह भी बताया कि उन्होंने कावेरी को इस रोल के लिए काफी मनाया भी,लेकिन उसे यह रोल करने के लिए हां ही नहीं भरी।
कावेरी के मना करने का कारण सुचित्रा कृषणामूर्ति ने बताया कि वह सिंगर और सॉन्गराइटर बनना चाहती हैं। वह एक्टिंग में रूची नहीं रखती है। इसलिए उसे 'सीक्रेट सुपरस्टार' का रोल करने से मना कर दिया। आपको बता दें कि पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने बॉक्स ऑफिस कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म को चीन में काफी पसंद किया गया।