Inshallah: सलमान खान-संजय लीला भंसाली के झगड़े के कारण बंद हुई 'इंशाअल्लाह', भाईजान ने गुस्से में छोड़ा था सेट
निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' काफी चर्चा में रही थी, लेकिन यह बंद हो गई। इस फिल्म के बंद होने की वजह सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच के झगड़े को बताया जा रहा है।
विस्तार
निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' काफी चर्चा में रही थी, जिसकी वजह थी इस फिल्म की स्टारकास्ट। दरअसल, इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट और सुपरस्टार सलमान खान नजर आने वाले थे। इस फिल्म को साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन यह फिल्म बंद हो गई। इस फिल्म के बंद होने की असली वजह अब सामने आई है। दरअसल, इस फिल्म के बंद होने की वजह सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच के झगड़े को बताया जा रहा है। इस बात का खुलासा सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर रुपिन सूचक ने किया।
दरअसल, सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर रुपिन सूचक इस फिल्म के साथ जुड़े हुए थे। हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस फिल्म के बंद होने की असली वजह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। फिल्म के सेट पर संजय लीला भंसाली और सलमान खान के बीच काफी विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ चुका था कि सलमान खान गुस्से में फिल्म का सेट छोड़कर चले गए थे। भंसाली भी सलमान खान के साथ काम करना नहीं चाहते थे। दोनों के बीच हुए झगड़े के कारण यह फिर बंद हो गई।
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, लगाईं कियारा संग शादी की ये खास तस्वीरें
रुपिन सूचक ने खुलासा किया कि फिल्म की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। फिल्म के सेट के लिए उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ एक साल बिताया था। तीन महीने तक उन्होंने अमेरिका में लोकेशन की तलाश की थी। नौ महीने में 24 सेट डिजाइन किए गए थे। फिल्म की शूटिंग के लिए तीन सेट बनने वाले थे, जिसमें से एक को पूरा भी कर लिया गया था। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट शूटिंग शुरू कर चुकी थी। एक दिन आलिया ने फिल्म की शूटिंग भी कर ली थी और दूसरा सेट लगभग तैयार हो गया था। इसके बाद सलमान खान और संजय लीला भंसाली में झगड़ा हो गया।
Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी पर लगा था पति चोरी करने का आरोप, एक्ट्रेस बोलीं- सेलेब्रिटी होने की कीमत चुकाई
'इंशाअल्लाह' फिल्म के बंद होने पर बात करते हुए सलमान खान ने कहा था कि भंसाली और उनके बीच एक दोस्त के तौर पर कुछ नहीं बदला है। उन्हें भरोसा है कि वह भविष्य में संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगे। वहीं, इस मुद्दे पर बात करते हुए संजय लीला भंसाली ने कहा था कि सलमान उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। फिल्म 'पद्मावत' के बाद से ही वह उनके साथ काम करना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
Karan Johar: शादी के बाद सिद्धार्थ-कियारा की लगी लॉटरी! करण जौहर ने दिया इतना बड़ा तोहफा