फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hansika Motwani Reacts on Pati Chori comment in Hansika Ka Love Shadi Drama with Sohail Disney Plus Hotstar

Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी पर लगा था पति चोरी करने का आरोप, एक्ट्रेस बोलीं- सेलेब्रिटी होने की कीमत चुकाई

Fri, 10 Feb 2023 08:09 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 08:09 PM IST
सार

अभिनेत्री हंसिका का लव शादी ड्रामा शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गया है। इस शो में उनकी शादी को लेकर दिखाया जाएगा। साथ ही शो में हंसिका पर पति चोरी करने और घर तोड़ने जैसी आरोपों को लेकर भी दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
Hansika Motwani Reacts on Pati Chori comment in Hansika Ka Love Shadi Drama with Sohail Disney Plus Hotstar
Hansika motwani - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हंसिका मोटवानी जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर तमिल-तेलुगू की फिल्मों में काम किया है। इन दिनों हंसिका मोटवानी अपने आने वाले रियलिटी शो हंसिका का लव शादी ड्रामा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री का यह शो 10 फरवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज किया गया। इस शो के दौरान अभिनेत्री की शादी से जुड़ी सभी चीजें दिखाई जाएंगी। शो में अभिनेत्री के परिवार और हंसिका पर लगे आरोपों के बारे में भी बताया जाएगा। 

विज्ञापन

Hansika Motwani Reacts on Pati Chori comment in Hansika Ka Love Shadi Drama with Sohail Disney Plus Hotstar
Hansika motwani - फोटो : सोशल मीडिया

हंसिका पर लगा पति चोरी करने का आरोप
बता दें कि हंसिका मोटवानी के पति सोहेल कथूरिया की यह दूसरी शादी है, जिसके कारण हंसिका के साथ सगाई होने के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। यूजर्स और ट्रोल्स ने उनकी पहली पत्नी रिंकी से जुड़े पोस्ट साझा किए थे, क्योंकि हंसिका और सोहेल की पहली पत्नी रिंकी काफी अच्छी दोस्त थीं। यहां तक कि हंसिका मोटवानी रिंकी और सोहेल की शादी में भी शामिल हुई थीं। सोहेल और हंसिका की सगाई की खबरों के बाद लोगों ने अभिनेत्री पर अपनी अच्छी दोस्त के पति को चोरी करने और अपनी दोस्त का घर तोड़ने का आरोप लगा था। साथ ही, हंसिका को लोगों ने जमकर ट्रोल भी किया था। 

Alt Balaji: एकता कपूर और मां शोभा ने ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, अब इस शख्स के हाथ में होगी कमान

विज्ञापन
विज्ञापन

Hansika Motwani Reacts on Pati Chori comment in Hansika Ka Love Shadi Drama with Sohail Disney Plus Hotstar
Hansika motwani - फोटो : सोशल मीडिया

सेलिब्रिटी होने की चुकाई कीमत
वहीं, अभिनेत्री ने अपने नए शो हंसिका का लव शादी ड्रामा के पहले एपिसोड को लेकर अपनी बातें सामने रखी। हंसिका और सोहेल ने पति चोरी करने वाली बातों पर अपना रिएक्शन दिया। दरअसल, इस शो के ट्रेलर में दिखाया गया कि हंसिका अपने और पति सोहेल के बारे में लिखी गईं कई खबरों और आर्टिकल पर खासी अपसेट दिखीं। सोहेल कहते हैं कि लोगों को मेरी पहली शादी की जानकारी गलत तरह से पेश की गई। ऐसा लग रहा है कि ब्रेकअप हंसिका की वजह से हुआ, जो पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। इसके बाद हंसिका कहती हैं कि उस दौरान अगर मैं उस व्यक्ति को जानती थी तो इसका मतलब यह जरा भी नहीं है कि मेरी गलती थी। इस चीज से मेरा कोई लेना-देना नहीं था, क्योंकि मैं एक सेलिब्रिटी हूं, इसलिए लोग मुझे आसानी से टारगेट कर सकते हैं और मुझे इसमें विलेन बनाना भी लोगों के लिए आसान है। यह एक ऐसी कीमत रही, जो मैं सेलिब्रिटी होने के कारण चुका रही हूं। 

ओवरसाइज्ड ब्लेजर में बेहद स्टाइलिश लगीं सोनाक्षी

विज्ञापन

Hansika Motwani Reacts on Pati Chori comment in Hansika Ka Love Shadi Drama with Sohail Disney Plus Hotstar
Hansika motwani - फोटो : सोशल मीडिया

चार दिसंबर को हुई थी शादी
सोहेल ने बताया कि उनकी पहली शादी साल 2014 में हुई थी और वह शादी बहुत कम समय तक चली थी। सिर्फ इसलिए कि हंसिका हमारी दोस्त रहीं और किसी ने हम लोगों की शादी में उनके शामिल होने की तस्वीर देख ली, जिसके कारण इस तरह की बातें बनाई गईं। हंसिका मोटवानी का शादी ड्रामा शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। बता दें कि दोनों ने चार दिसंबर 2022 को सात फेरे लिए थे। 

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले ही प्रियंका चाहर के हाथ लगी 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी! सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed