फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Inkaar' take dull openings

मल्टीप्लेक्स दर्शकों को भी न रास आई 'इंकार'

Mon, 21 Jan 2013 12:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 21 Jan 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
'Inkaar' take dull openings

18 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'इंकार' की कमजोर ओपनिंग हुई है। ट्रेड जानकारों ने इस फिल्म को फ्लाप घोषित कर दिया है। बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स दर्शकों को टारगेट करके बनायी गयी यह फिल्म उन दर्शकों को भी आकर्षित करने में नाकामयाब रही है। छोटे शहरों में यह फिल्म बुरी तरह पिटी है।

विज्ञापन


इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में लगभग साढ़े पांच करोड़ रूपए की कमाई की है। अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह जैसी स्टारकॉस्ट को देखते हुए इसे बहुत ही कमजोर ओपनिंग माना जा रहा है। सुधीर मिश्रा निर्देशित इस फिल्म का विषय सेक्सुअल हैरसमेंट है। फिल्म का ताना-बाना मुंबई की एक एड एजेंसी में काम करने वाले दो लोगों के इर्द-गिर्द बुना गया है। इस फिल्म को दिखाने में सिर्फ मल्टीप्लेक्सों ने रुचि दिखायी थी।
विज्ञापन


छोटे शहरों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों को 'इंकार' के साथ रिलीज हुई फिल्म 'मुंबई मिरर' में ज्यादा दिलचस्पी थी। मल्टीप्लेक्स दर्शकों के टेस्ट का विषय होने के बाद भी इंकार फिल्म उन्हें रास नहीं आई। यह फिल्म मल्टीप्लेक्सों में सिर्फ 20 फीसदी कलेक्शन ही कर पाई। 'इंकार' का पहले दिन का कलेक्शन 1.65 करोड था। दूसरे दिन शनिवार को यह कलेक्शन 10 लाख अधिक यानी कि एक करोड़ 75 लाख पहुंचा। तीसरे दिन यह फिल्म लगभग दो करोड़ रूपए कमाने में सफल रही। इन
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिनों के कलेक्शन को जोड़कर देखें तो यह फिल्म सिर्फ साढ़े पांच करोड़ रूपए ही कमाने में सफल रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को फ्लाप घोषित कर दिया गया है। 'इंकार' के साथ रिलीज हुईं दो और फिल्में 'बंदूक' और 'मुंबई मिरर' भी बुरी तरह से पिटी हैं। यह फिल्में दो करोड़ का कारोबार भी नहीं कर सकी हैं। अपने दूसरे हफ्ते में 'मटरू की बिजली का मनडोला' ने लगभग 'इंकार' के बराबर ही कलेक्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed