{"_id":"58b65c2a4f1c1b965e831db8","slug":"indian-humorist-and-playwright-taarak-mehta-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे तारक मेहता, लंबी बीमारी के बाद अहमदाबाद में निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नहीं रहे तारक मेहता, लंबी बीमारी के बाद अहमदाबाद में निधन
amarujala.com Written by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Wed, 01 Mar 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
तारक मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रसिद्ध नाटककार और पद्मश्री तारक मेहता का आज सुबह 87 साल की उम्र में निधन हो गया। तारक मेहता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बता दें टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन्हीं के कॉलम 'दुनिया ने ऊंधा चश्मा' पर अाध्ाारित है।
ये प्रोग्राम सब टीवी पर आता है। ये इस चैनल का सबसे लोकप्रिय शो बन चुका है। शो के किरदार जेठालाल, दया बेन और बाबू जी काफी पॉपुलर हो चुके हैं। इस सीरियल को 9 साल हो चुके हैं। हाल ही में शो के फेमस किरदार टप्पू यानी भव्य गांधी ने आठ साल बाद इसे छोड़ दिया।
इस वजह से ये शो चर्चा में आ गया था। इस शो ने पिछले साल 2 हजार एपीसोड पूरे किए थे। ये देश का सबसे लंबा कॉमेडी शो भी बन चुका है। इस शो में दिलीप जोशी, दिशा वकानी और अमित भट्ट प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। यह शो गोकुलधाम सोसायटी में रहने वाले छह परिवारों की कहानी है। इसके हर एपीसोड में सामाजिक संदेश भी होता है।
विज्ञापन
शो में सबसे मजेदार किरदार पोपटलाल हैं जो कि एक पत्रकार हैं। वो हमेशा अपने छाते के नीचे रहते हैं। साथ ही अपनी शादी के लिए भी चिंतित हैं।
गुजरात के सीएम विजय रुपानी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा,' तारक मेहता के निधन से दुखी- हास्य-रस के लेखक और स्तंभकार। वे हमेशा ही हमारे चेहरे पर मुस्कान लेकर आए। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

Saddened by the death of Tarak Mehta - humorist & columnist. He always brought smile to our faces. My condolences to family members.
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) March 1, 2017
Renowned Indian humorist and playwright Taarak Mehta passes away at the age of 87 years after prolonged illness pic.twitter.com/3BVkWFXFPP
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
The popular series 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' is TV adaptation of Padma Shri Taarak Mehta's column 'Duniya Ne Undha Chasma' pic.twitter.com/zSf1sPFFok
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017