Imtiaz Ali: 'वक्त से जरा पहले हो गया एलान', आगामी फिल्म पर बोले इम्तियाज अली, इस एक्टर के साथ करेंगे काम
Imtiaz Ali Next Film: निर्देशक इम्तियाज अली की अगली फिल्म के शीर्षक का पता चल गया है। साथ ही यह पुष्टि भी हो गई है कि इसमें एक्टर फहद फासिल नजर आएंगे।
विस्तार
फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर चर्चाएं तो काफी पहले से शुरू हो चुकी हैं। यह भी कहा ही जा रहा है कि फहद फासिल इसमें नजर आएंगे। अब हाल ही में खुद इम्तियाज अली ने यह पुष्टि की है कि फहद फिल्म का हिस्सा होंगे और उनकी आगामी फिल्म का शीर्षक 'इडियट्स ऑफ इस्तांबुल' है। फिल्म में मलयालम अभिनेता फहद फासिल की मौजूदगी पर इम्तियाज अली ने मुहर लगा दी है। इसके जरिए फहद बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इम्तियाज ने अपने आगामी प्रोजेक्ट पर उत्सुकता जाहिर की।
'समय से पहले हो गया एलान'
इम्तियाज अली ने हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान 'द इडियट ऑफ इस्तांबुल' के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'इसकी घोषणा हो चुकी है। लेकिन, यह अपने समय से थोड़ा पहले हो गई है। यह फिल्म बन रही है, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह अगली फिल्म होगी या नहीं। लेकिन, हां, मैं काफी वक्त से इस फिल्म को बनाने की कोशिश कर रहा हूं। इसका नाम 'द इडियट ऑफ इस्तांबुल' है। मैं इसे बनाना पसंद करूंगा और यह फिल्म मुझे फहद के साथ बनानी है'।
अगले साल शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फहद फासिल इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे। फहद फासिल हाल ही में फिल्म 'पुष्पा 2' में नजर आए हैं। दर्शकों को बॉलीवुड में उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग 2025 की पहली तिमाही में शुरू होने वाली है। दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं कि 'जब वी मेट' और 'तमाशा' जैसी हिट फिल्में देने वाले निर्देशक इम्तियाज की यह अगली जबर्दस्त हिट हो सकती है।
यह खबर भी पढ़ें:
Suniel-Mana: शादी की सालगिरह पर सुनील शेट्टी ने साझा की प्यारी तस्वीरें, अथिया ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं
'पुष्पा 2' फहद के किरदार को मिल रहा प्यार
इम्तियाज अली ने इस साल फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' का निर्देशन किया। दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा अभिनीत यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अप्रैल में रिलीज हुई। बात करें फहद की तो वे 'पुष्पा 2' में आईपीएस भंवर सिंह शेखावत के रोल में नजर आए हैं। उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
यह खबर भी पढ़ें:
Allu Arjun case: अल्लू अर्जुन से जुड़े मामले में पुलिस की चेतावनी, गलत वीडियो-सूचना फैलाने पर होगा एक्शन