फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty Mana Shetty Wedding anniversary actor Shared romantic photos

Suniel-Mana: शादी की सालगिरह पर सुनील शेट्टी ने साझा की प्यारी तस्वीरें, अथिया ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

Wed, 25 Dec 2024 02:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 25 Dec 2024 02:28 PM IST
सार

Suneil-Mana: आज अभिनेता सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी की शादी की सालगिरह है। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। 

विज्ञापन
Suniel Shetty Mana Shetty Wedding anniversary actor Shared romantic photos
सुनील शेट्टी, माना शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सुनील शेट्टी आज अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ अपने शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। उनकी बेटी अथिया शेट्टी भी इस खुशी में शामिल हुईं और उन्हें एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस जोड़ी को 'प्रेम की परिभाषा' बताया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Aayush Sharma Viral Video: आयुष शर्मा के हाथ पर पत्नी अर्पिता खान के नाम का टैटू, ट्रोल्स ने साधा निशाना

विज्ञापन

सुनील ने साझा की रोमांटिक तस्वीरें

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ अपनी शादी की सालगिरह पर दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में यह जोड़ा हाथ में हाथ डाले एक बगीचे में सैर करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर उनके रिश्ते की मजबूती को दिखाती है। वहीं, दूसरी तस्वीर दोनों साथ में सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेता ने लिखा, "हमारी 42वीं सालगिरह की शुभकामनाएं मेरी प्यारी पत्नी।"

View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)


अथिया ने साझा किया खास फोटो

जैसे ही उन्होंने यह तस्वीरें साझा कीं, उनके फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं। उनकी बेटी, अथिया शेट्टी ने भी कमेंट में दिल वाला इमोजी साझा किया। अथिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने माता-पिता को शुभकामनाएं दीं और उनकी सगाई की एक तस्वीर साझा की। 
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon: कृति सेनन दोस्तों संग इस्तांबुल में मना रहीं छुट्टियां, शेयर किया वीडियो, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

1991 में दोनों की हुई थी शादी

इस फोटो में माना, सुनील की उंगली में अंगूठी पहनाती हुई नजर आ रही हैं। दोनों के गले में माला भी दिख रही है। अथिया ने इसे कैप्शन दिया, "प्रेम की मेरी परिभाषा। हैप्पी एनिवर्सरी"। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने 25 दिसंबर 1991 को शादी की थी। साल 1992 में उनकी बेटी अथिया और 1995 में उनके बेटे अहान का जन्म हुआ था।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed