{"_id":"64e52d72-5014-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"imran-promote-your-film-different-ways","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सियों पर पोस्टर चिपका रहे हैं इमरान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टैक्सियों पर पोस्टर चिपका रहे हैं इमरान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Dec 2012 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता इमरान खान अपने मामा आमिर खान की तरह ही अपनी फिल्म का प्रचार कुछ अलग अंदाज से कर रहे हैं। इमरान अपनी नई फिल्म 'मटरू की बिजली का मन्डोला' के पोस्टर टैक्सियों पर चिपका रहे हैं। यह फिल्म के प्रमोशन का एक नया तरीका है। इमरान ने कहा कि चौबीस साल पहले मामा ने अपनी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के पोस्टर चिपकाए टैक्सी और रिक्शों पर चिपकाए थे।
विज्ञापन
उन्होंने मुझे बताया था कि कैसे वह और उनकी अम्मी बांद्रा की सड़कों पर घूम-घूमकर रिक्शा चालकों से उनके रिक्शे पर पोस्टर चिपकाने की इजाजत लेते थे और उन्हें बताते थे कि वह इस फिल्म के हीरो हैं। उन्होंने कहा कि 24 साल बाद वह भी यही काम कर रहे हैं। विशाल भारद्वाज निर्देशित 'मटरू की बिजली का मन्डोला' में अनुष्का शर्मा, पंकज कपूर और शबाना आजमी ने भी अभिनय किया है। फिल्म 11 जनवरी को प्रदर्शित हो रही है।
विज्ञापन