{"_id":"2143b564-a59d-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"imran-hashmi-work-with-bhatt-camp-film-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां-वहां से भटक कर इमरान फिर भट्ट कैंप में ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यहां-वहां से भटक कर इमरान फिर भट्ट कैंप में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Apr 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
इमरान हाशमी का कॅरियर भट्ट कैंप की फिल्मों के साथ शुरू हुआ। उनकी शुरुआती सफल फिल्में भी भट्ट कैंप की हैं। कुछ समय तक भट्ट कैंप से दूर रहने के बाद इमरान हाशमी एक बार फिर भट्ट कैंप की शरण में हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से इमरान हाशमी महेश भट्ट की फिल्में साइन नहीं कर पा रहे थे। इमरान आखिरी बार भट्ट कैंप की फिल्म 'राज 3' में दिखे थे। इसके बाद उन्होंने अपनी सारी फिल्में अलग-अलग बैनर के साथ की हैं।
विज्ञापन
इस बीच यह कयास लगने भी शुरू हो गए थे कि कहीं महेश भट्ट और इमरान में कोई मनमुटाव तो नहीं हो गया है। लेकिन इमरान ने इन अफवाहों को दूर कर दिया है। उन्होंने भट्ट कैंप की एक नयी फिल्म साइन की है।
विज्ञापन
जी हां, इमरान ने विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म के लिए हां कह दी है। विशेष फिल्म्स इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगा। इस साल के अंत तक यह फिल्म फ्लोर पर जायेगी।
महेश भट्ट ने खुद इस खबर की पुष्टि की है और उन्होंने इमरान के साथ किसी तनाव की बात को निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि इमरान हमेशा मेरा अपना बेटा ही रहेगा और मैं कभी भी उसकी कामयाबी से जलूंगा नहीं और न ही उसके रास्ते में आऊंगा।