फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   imraan khan likes kangna's acting

आर माधवन नहीं कोई और हो गया कुसुम दत्तो पर फिदा

Sat, 13 Jun 2015 10:33 AM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
imraan khan likes kangna's acting

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' में कंगना रनौत की अदाकारी बेहद पसंद आई। वह कंगना के साथ आगामी फिल्म 'कट्टी बट्टी' में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


इमरान का कहना है कि उन्हें आनंद एल. राय निर्देशित 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' में कंगना का हरियाणावी अवतार (कुसुम उर्फ दत्तो) ज्यादा अच्छा लगा।

उन्होंने फिल्म का पूरी तरह लुत्फ उठाया और उन्हें दोनों ही भूमिकाओं में कंगना अच्छी लगीं।

इमरान ने एक बयान में कहा, "मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी। कंगना दोहरी भूमिका में कमाल की थीं। लेकिन मुझे तनु से ज्यादा दत्तो का किरदार अच्छा लगा।"

दो बार देखी फिल्म

imraan khan likes kangna's acting

एक सूत्र के अनुसार, इमरान ने फिल्म दो बार देखी। उन्हें फिल्म के सभी पहलू मसलन पटकथा, निर्देशन, तथा इसके सह-कलाकार पसंद आए, लेकिन कंगना के प्रति उनका झुकाव ज्यादा रहा और अपनी टीम के साथ उनकी अदाकारी को लेकर चर्चा की।​​

​निखिल आडवाणी निर्देशित 'कट्टी बट्टी' एक प्रेम कहानी है। यह सितंबर में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed