फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   imraan hashmi, humaima malik

इमरान हाशमी की हीरोइन पाक से आई

Wed, 15 Jun 2016 04:50 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Wed, 15 Jun 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
imraan hashmi, humaima malik

भट्ट कैंप पाकिस्तानी प्रतिभाओं की हमेशा कद्र करता आया है। एक बार फिर वह अपनी फिल्म के लिए पाकिस्तान से हीरोइन लेकर आ रहा है।

विज्ञापन


खबर है कि पाकिस्तान की सेक्सी मॉडल और अभिनेत्री हुमैमा मलिक को निर्देशक कुणाल देशमुख की अगली फिल्म ‘शातिर’ के लिए साइन किया गया है।

 

फिल्म में ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी उनके हीरो होंगे। हुमैमा की ख्याति उस वक्त पाकिस्तान से पार भारत तक आई थी जब उनक फिल्म ‘बोल’ ने धूम मचाई थी।



कराची में रहने वाली हुमैमा के लिए यह महत्वपूर्ण मौका है, जिसमें वह भारतीय दर्शकों को रिझाने का प्रयास करेंगी। इन दिनों हुमैमा मुंबई में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

विज्ञापन
 

बॉलीवुड में मिले इस मौके को वह हर तरह से भुना लेना चाहती हैं। वह जानती हैं कि अगर भारतीय दर्शकों ने उन्हें पसंद कर लिया तो उनकी किस्मत पलट सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा यह भी है कि इस फिल्म से साउथ के बड़े संगीतकार इलैयाराजा के बेटे भी बॉलीवुड में म्यूजिक कंपोजर के रूप में कदम रख सकते हैं।

लेकिन इन बातों के बीच सबकी नजरें इस पर रहेंगी कि सीरियल किसर इमरान हाशमी के हुमैमा के साथ कितने चुंबन दृश्य फिल्म में रहेंगे!

   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed