{"_id":"6e9be390-6f79-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"i-was-careless-in-studies-kajol","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे अफसोस है कि मैने मन लगाकर पढ़ाई नहीं कीः काजोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुझे अफसोस है कि मैने मन लगाकर पढ़ाई नहीं कीः काजोल
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Tue, 05 Feb 2013 03:20 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल को इस बात का पछतावा है कि उन्होंने पढ़ाई पर उचित ध्यान नहीं दिया। काजोल ने कहा कि उन्हें पढ़ाई करने के समय पढ़ाई में मन नहीं लगता था। अच्छी पढ़ाई की अहमियत उन्हें बाद में पता चली।
विज्ञापन
बच्चों से जुड़े एक टीवी कार्यक्रम में बोलते हुए काजोल ने कहा कि मैंने कभी भी दिल लगाकर पढ़ाई नहीं की। मेरा मन किताबों में लगा ही नहीं। स्कूल खत्म करने के बाद जब मैं काम करने लगी तब मुझे पढ़ाई की एहमियत का एहसास हुआ। यह एक भारी भूल थी। समय एक ऐसी चीज है जिसे दोबारा वापस नहीं पाया जा सकता।
विज्ञापन
काजोल ने विद्यार्थियों से पढ़ाई को गंभीरता से लेने का आग्रह करते हुए कहा कि मैं सभी बच्चों से कहना चहूंगी कि वे सब वह गलती न करें जो मैने की थी क्योंकि ज्ञान वह चीज है जो तुमसे कोई छीन नहीं सकता। काजोल ने कहा कि अच्छी पढ़ाई न करने के बावजूद मैं सफल इसलिए हुई क्योंकि मैने इसके लिए मेहनत की है। मैने 16 साल की उम्र से ही कठिन परिश्रम किया है। उन्होंने कहा कि मेरी मानसिक मजबूती की एक बड़ी वजह अजय देवगन का साथ भी है।
विज्ञापन