फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   I want To Talk Director Shoojit Sircar loved Movies Vicky Donor Madras Cafe Sardar Udham Singh Piku October

Shoojit Sircar: 'आई वॉन्ट टू टॉक' के निर्देशक की वो पांच बेहतरीन फिल्में, जब शूजित सरकार को जमकर मिली तारीफें

Fri, 22 Nov 2024 05:02 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 22 Nov 2024 05:02 PM IST
सार

Shoojit Sircar Movies: शूजित सरकार इन दिनों अपनी फिल्म आज रिलीज हुई फिल्म, आई वॉन्ट टू टॉक को लेकर चर्चा में हैं। इस मौके पर चलिए जानते हैं निर्देशक की उन पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए। 

विज्ञापन
I want To Talk Director Shoojit Sircar loved Movies Vicky Donor Madras Cafe Sardar Udham Singh Piku October
शूजित सरकार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शूजित सरकार की फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक आज देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को भावनात्मक रूप से बेहद गहन और भावुक कर देने वाली कहानी बताई जा रही है। शूजित अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को एक भावनात्मक सफर पर ले जाने के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में बनाई हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया गया है। चलिए, जानते हैं निर्देशक की उन पांच फिल्मों के बारे में, जिन्हें दर्शकों से बहुत ज्यादा प्यार मिला है। 

विज्ञापन

I want To Talk Director Shoojit Sircar loved Movies Vicky Donor Madras Cafe Sardar Udham Singh Piku October
विक्की डोनर में आयुष्मान और यामी - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk

विक्की डोनर
विक्की डोनर साल 2012 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा पसंद किया गया था। फिल्म ने मनोरंजन करने के साथ ही एक सामाजिक विषय पर भी बात की थी, जो कनेडियन-फ्रेंच फिल्म स्टारबक पर आधारित थी।  इस फिल्म का मूल विषय बांझपन और स्पर्म डोनेशन पर आधारित था। फिल्म से मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ यामी गौतम, अन्नू कपूर आदि कलाकार भी नजर आए थे। इस फिल्म का निर्माण अभिनेता जॉन अब्राहम ने किया था। फिल्म जियो सिनेमा और प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

I want To Talk Director Shoojit Sircar loved Movies Vicky Donor Madras Cafe Sardar Udham Singh Piku October
मद्रास कैफे के एक सीन में जॉन अब्राहम - फोटो : वीडियो ग्रैब

मद्रास कैफे
शूजित सरकार की साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म मद्रास कैफे भी एक सफल फिल्म है। ये फिल्म भारतीय राजनीतिक रहस्यों पर आधारित है। इसमें उनकी पिछली फिल्म विक्की डोनर के निर्माता जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके अलावा फिल्म में नरिगस फाखरी,  द साबरमती रिपोर्ट अभिनेत्री राशि खन्ना भी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं। ये फिल्म जियो सिनेमा एप्प और नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन

I want To Talk Director Shoojit Sircar loved Movies Vicky Donor Madras Cafe Sardar Udham Singh Piku October
पीकू में अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @pikuthefilm

पीकू
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान अभिनीत ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पिता और पुत्री के भावनात्मक रिश्ते को दर्शाया गया था। फिल्म में अमिताभ ने दीपिका के पिता का किरदार निभाया है। दीपिका फिल्म में पीकू के किरदार में हैं, जो अपने पिता का ख्याल रखने के साथ उनकी जिम्मेदारी और अपनी चाहतों के बीच कश्मकश में उलझी रहती है। ये फिल्म सोनी लिव एप्प पर उपलब्ध है। 
Kinshuk Vaidya Wedding: ‘शाका लाका बूम बूम’ के ‘संजू’ लेंगे सात फेरे, जानें कौन बन रहीं उनकी जीवनसंगिनी

I want To Talk Director Shoojit Sircar loved Movies Vicky Donor Madras Cafe Sardar Udham Singh Piku October
अक्तूबर - फोटो : इंस्टाग्राम @octoberfilm2018

अक्तूबर 
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म अक्तूबर भी शूजित सरकार के निर्देशन में बनी एक और बेहतरीन फिल्म है। फिल्म का निर्माण रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार ने अपने राइजिंग सन फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म में वरुण धवन और बनिता संधू अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म होटल मैनेजमेंट कर रहे एक लड़के की जीवन की कहानी दिखाती है, जो बिना किसी शर्त के अपने साथी की देखभाल करता है। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। 
Bollywood Actors Debut Fees: बॉलीवुड सुपरस्टार्स की पहली फीस जानते हैं आप? एक को तो मिले थे महज पांच हजार

I want To Talk Director Shoojit Sircar loved Movies Vicky Donor Madras Cafe Sardar Udham Singh Piku October
सरदार उधम सिंह के सेट पर शूजित-करण- विक्की कोशल - फोटो : इंस्टाग्राम @sardarudhamfilm

सरदार उधम सिंह
शूजित सरकार के निर्देशन वाली सरदार उधम सिंह एक ऐतिहासिक फिल्म है, जो महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह पर आधारित है। फिल्म उधम सिंह की जीवनी दिखाती है, जब वो साल 1919 में अमृतसर में हुए जालियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए लंदन में माइकल ओ डायर की हत्या कर देते हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना मिली थी। ये फिल्म जियो सिनेमा एप्प पर उपलब्ध है।
Sana Khan: सना खान के घर फिर गूंजने वाली है किलकारी, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की खुशखबरी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed