Sana Khan: सना खान के घर फिर गूंजने वाली है किलकारी, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की खुशखबरी
Sana Khan Announces 2nd Pregnancy: पूर्व अभिनेत्री सना खान ने आज फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। वे दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
विस्तार
बिग बॉस का हिस्सा रहीं सना खान अब ग्लैमर वर्ल्ड से दूर गृहस्थी में रमी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। उनका तीन लोगों का परिवार चार का होने वाला है। सना अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। उन्होंने आज शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर फैंस को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया है।
वीडियो साझा कर जताई खुशी
सना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें लिखा है, 'हमारा तीन लोगों का परिवार अब चार का होने वाला है'। पोस्ट में सना ने ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया है। इसके अलावा लिखा है, 'ऊपर वाला वाकई हमारी प्रार्थना सुनता है'।
बीते वर्ष पहले बच्चे का किया स्वागत
बिग बॉस का हिस्सा रहीं अभिनेत्री सना खान कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सना खान ने अब एक्टिंग छोड़ दी है और वे अपने पति और घर परिवार को देख रही हैं। सना खान ने सूरत में इस्लामिक पादरी मुफ्ती अनस सईद से 21 नवंबर 2020 में शादी की। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते वर्ष जुलाई में सना और अनस ने अपने पहले बच्चे सैय्यद तारिक जमील का स्वागत किया
फैंस ने दीं शुभकामनाएं
सना खान को फैंस दूसरी प्रेग्नेंसी पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स दुआ करते भी नजर आ रहे हैं कि सना के घर इस बार बेटी का जन्म हो। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'बहुत खुशी की बात है। अपना ख्याल रखिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत मुबारक हो।'
Bollywood Actors Debut Fees: बॉलीवुड सुपरस्टार्स की पहली फीस जानते हैं आप? एक को तो मिले थे महज पांच हजार