फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   i never interrupt soha and kareena carrier- saif

बीवी और बहन के काम में दखल नहीं देते सैफ

Tue, 19 Feb 2013 01:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 19 Feb 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
i never interrupt soha and kareena carrier- saif

सैफ अली खान ने कहा है कि वह अपनी बीवी करीना कपूर और बहन सोहा अली खान के काम में कोई दखल नहीं देते। हां, जहां उन्हें सलाह की जरूरत होती है तो मैं उनके लिए उपलब्ध होता हूं। उन्होंने कहा कि वह सोहा अली खान की व्यक्तिगत जिंदगी में भी दखल नहीं देते। इंडस्ट्री में यह चर्चाएं जब-तब होती रही हैं कि सैफ अली खान इस बात से नाखुश रहते हैं कि उनकी बहन सोहा अली खान ने कुणाल केमू के साथ शादी करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


अभी कुछ महीने पहले ही खबर आई थी कि सैफ नहीं चाहते कि उनकी बेगम फिल्मों में इंटिमेट सीन करें। अब खबर है कि वह अपनी बहन सोहा की फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न' में उनके इंटिमेट सीन देखकर भड़क गए और उन्होंने सोहा को इस फिल्म से दूर रहने की सलाह तक दे डाली हैं यही वजह है कि सोहा इस फिल्म के प्रमोशन से दूर नज़र आ रही हैं।
विज्ञापन


इन ख़बरों को सैफ अफवाह करार देते हुए कहते हैं कि मुझे समझ नहीं आता कि मैं अपनी पत्नी या बहन के करियर में क्यों दखलंदाज़ी करूँगा। वह दोनों इस मामले में पूरी तरह से आजाद हैं। उन्होंने कहा कि मैं हाल ही में बुले'ट राजा की शूटिंग से वापस लौटा हूं'। जब सोहा इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं उसी वक़्त उसने मुझे इन सीन्स के बारे बताया था। मैने उससे कहा था कि उसे जैसा सही लगे करे। मैं सिर्फ सलाह देता हूं, वह भी मांगने पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed