{"_id":"d3c71eac-b4b5-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"i-ll-wear-bikini-says-parineeti-chopra-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकनी पहनने पर दुविधा में हैं परिणिती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिकनी पहनने पर दुविधा में हैं परिणिती
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 04 May 2013 05:56 PM IST
विज्ञापन
इधर काफी दिनों से चर्चा थी कि 'इशकजादे' फेम परिणीति चोपड़ा ने करण जौहर के बैनर की फिल्म 'हंसी तो फसी' में बिकिनी पहनने के लिए हामी भर दी है और जल्द ही उनके बिकिनी सीन्स की शूटिंग होने जा रही है।
विज्ञापन
खबर तो यहां तक है कि इधर उन्होंने बिकिनी पहनने के लिए कई किलो वजन घटाया है। लेकिन परिणीति ने इस बारे में साफ कह दिया है कि यह गलत खबर है। वे फिल्म 'हंसी तो फसी' में बिकिनी नहीं पहनने जा रही हैं।
विज्ञापन
बकौल परिणीति, यह बात किसी की ओर से उड़ाई हुई है। हालांकि उन्हें बिकिनी दृश्यों से कोई परहेज नहीं है। परंतु सच यह है कि अभी उनकी देह बिकिनी पहनने लायक नहीं है।
विज्ञापन
तो क्या परिणीति अपने नेक्स्ट डोर गर्ल वाली इमेज से जल्दी मुक्त नहीं होना चाह रही हैं? परिणीति का इस बारे में कहना है कि ऐसा कतई नहीं है। अंग प्रदर्शन उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है।
जब रानी मुखर्जी और विद्या बालन जैसी प्रतिभाशाली हीरोइनों ने किरदारों को ध्यान में रखकर ऐसा करने से इनकार नहीं किया, तो उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं होने जा रही। शर्त एक ही है कि अंग प्रदर्शन उनके रोल की डिमांड हो।