एक्टिंग में खास न चल पाने के बाद हुमा कुरैशी ने अब फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखने का फैसला कर लिया है। इसकी वजह उनके भाई साकिब सलीम का करिअर भी न उठ पाना है। सूत्रों के अनुसार हुमा और साकिब को लग रहा है कि दोनों जिस तरह की फिल्में करना चाहते हैंए बॉलीवुड में वैसे रोल नहीं मिल रहे हैं।
2 of 3
हुमा कुरैशी
- फोटो : अमर उजाला
अत: जरूरी है कि खुद फिल्म बनाई जाए। सूत्रों की मानें तो हुमा, साकिब ने पिछले दिनों कुछ स्क्रिप्ट सुनी और फिल्मों के लिए फाइनल की हैं। वैसे दोनों भाई-बहनों की रमजान के इस महीने से बड़ी उम्मीदें हैं क्योंकि उनकी बड़ी फिल्में रिलीज पर हैं।
हुमा जहां इस हफ्ते रिलीज होने वाली काला में रजनीकांत और नाना पाटेकर के साथ दिखेंगी वहीं ईद पर साकिब सलीम रेस-3 में सलमान खान के साथ नजर आएंगे।