{"_id":"142e162496ac18870e4d4ff0f67f49be","slug":"hrithik-suzanne-go-court-for-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोर्ट पहुंचा ऋतिक-सुजैन का झगड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब कोर्ट पहुंचा ऋतिक-सुजैन का झगड़ा
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 14 Jan 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
ऋतिक रोशन और सुजैन का झगड़ा अब कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने इनसे धैर्य रखने को कहा है।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने करीब एक महीने पहले एक-दूसरे से अलग रहने की घोषण कर दी थी। अब यह मामला कोर्ट में पहुंच गया है।
इन दोनों ने अलग होने के लिए बांद्रा की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी भी दायर कर दी है। कोर्ट ने इन दोनों को दो महीने के काउंसलिंग सीजन से गुजरने की सलाह दी है।
कोर्ट के मुताबिक काउंसलिंग के दौरान ये दोनों एक-दूसरे से बात करके अपने बीच की गलतफहमियों या झगड़े को सुलझा सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो कोर्ट इनके तलाक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।'
विज्ञापन
जानकारों के मुताबिक अगर ये दोनों आपसी सहमति से तलाक लेना चाहते हैं तो ये पूरी प्रक्रिया 6 महीने के अंदर निपट जाएगी, लेकिन अगर दोनों के बीच संपत्ति के बंटवारे और बच्चों की कस्टडी को लेकर विवाद होता है, तो इस प्रक्रिया को निपटने में लंबा वक्त लग सकता है।
विज्ञापन