फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan wishes Jr NTR on his birthday in telugu hints at War 2 says Awaiting you on the yuddhabhumi

Hrithik Roshan: ऋतिक ने जूनियर एनटीआर को तेलुगु में किया बर्थडे विश, 'वॉर 2' में साथ काम करने का दिया संकेत?

Sat, 20 May 2023 04:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 20 May 2023 04:15 PM IST
सार

अब हाल ही में, अभिनेता ने कुछ ऐसा किया है कि उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। आज साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है और ऋतिक ने उन्हें बेहद अलग अंदाज में बधाई दी है।

विज्ञापन
Hrithik Roshan wishes Jr NTR on his birthday in telugu hints at War 2 says Awaiting you on the yuddhabhumi
जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर जाने जाते हैं। ऋतिक अपने फैंस से काफी कनेक्ट रहते हैं और उन्हें फिटनेस गोल देते भी नजर आते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने कुछ ऐसा किया है कि उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। आज साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है और ऋतिक ने उन्हें बेहद अलग अंदाज में बधाई दी है।

 

 ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर को खास अंदाज में दी बधाई
 ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जन्मदिन की  तेलुगु में बधाई तो दी ही है। साथ ही में उन्होंने इस बात की तरफ भी इशारा किया कि जूनियर एनटीआर उनके साथ ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन  ऋतिक के पोस्ट से फैंस लगातार इस बात का कयास लगा रहे हैं कि शायद अभिनेता उनके साथ मिलकर स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।

विज्ञापन

Navya Naveli: ट्रैक्टर चलाती नजर आईं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, ग्रामीण महिलाओं से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 ‘वॉर 2’ में साथ आएंगे नजर
ऋतिक ने अपने पोस्ट पर सीधे ‘वॉर 2’ का नाम नहीं लिया है लेकिन उनके फैंस का मानना है कि वह इसी फिल्म के बारे में बात कर रहे थे। खबरों की मानें तो कुछ समय पहले खबर आई थी कि ‘वॉर 2’  में जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन के साथ नजर आ सकते हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात का खुलासा तो फिल्म के मेकर्स ही कर सकते हैं। 

Navya Naveli: ट्रैक्टर चलाती नजर आईं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, ग्रामीण महिलाओं से की मुलाकात

 

कयासों का बाजार हुआ गर्म
सोशल मीडिया पर ऋतिक का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे अपना प्यार देने से नहीं चूक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, अगर दोनों ने साथ में काम कर लिया तो बॉक्स ऑफिल पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई देखने को मिलेगी। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, दोनों अगर मिल गए तो फिल्म में धमाल ही मचा देंगे। एक और यूजर ने लिखा, लगता है दोनों वॉर 2 में एक साथ काम करने वाले हैं।








 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed