फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik roshan, sussanne khan, salman khan

क्या सलमान से सुजैन की बुराई कर रहे हैं ऋतिक?

Fri, 10 Jan 2014 09:07 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Fri, 10 Jan 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan, sussanne khan, salman khan

ऋतिक रोशन अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान की बुराई सलमान खान से कर रहे हैं?

विज्ञापन


बीवी सुजैन से अलगाव के बाद रितिक रोशन का मन काफी अशांत है। उन्हें कहीं भी सुकून नहीं मिल रहा है। लेकिन एक ऐसी विश्वसनीय जगह जरूर है, जहां वे दिल खोलकर अपनी बात कह रहे हैं और उनका मन हलका हो रहा है।

जी हां, अपने सल्लू मियां उनके लिए मरहम साबित हो रहे हैं। दरअसल इन दिनों रितिक सलमान की शरण में जा पहुंचे हैं। फोन पर तो वे उनसे बात करते ही हैं, वक्त मिलते ही मिलने भी पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


इस बीच वे कई बार सलमान से मिले हैं। नए साल की पार्टी में रितिक सल्लू के साथ दिखाई दिए थे। चार दिन बाद फिर से सल्लू से मिलने उनके फार्महाउस पनवेल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वे शाम के समय पनवेल पहुंचे और पूरी रात सलमान के साथ रहे। माना जा रहा है कि रितिक ने सलमान से इस मौके पर अपनी निजी जिंदगी में आए भूचाल को शांत करने की तरकीब पूछी।

सलमान ने रितिक को कई जरूरी टिप्स दीं और कहा कि सही वक्त का इंतजार करें। उत्तेजना में कोई कदम नहीं उठाएं। बता दें कि तीन साल पहले रितिक रोशन का सलमान के साथ पंगा हो गया था।


तब सलमान ने उनकी फिल्म गुजारिश के बारे में नकारात्मक टिप्पणी कर दी थी। यह पंगा कुछ समय पहले तक बरकरार था। कृष 3 के प्रमोशन के लिए वे बिग बॉस के घर भी नहीं गए थे।

अब मुसीबत में पडऩे पर रितिक ने सल्लू की शरण ली है। अच्छी बात यह है कि सलमान ने भी उनकी मुसीबत की संजीदगी से लिया है और उनकी ओर मदद का हाथ बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed