{"_id":"ac2f0b2ebc246a6e476180bab798f9b5","slug":"hrithik-roshan-sussanne-khan-arjun-rampal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुजैन से दूर होना चाहते हैं अर्जुन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब सुजैन से दूर होना चाहते हैं अर्जुन
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजैन अपने पति से दूर हो चुकी हैं। अब उनका एक पुराना दोस्त भी उनसे दूर जा रहा है।
विज्ञापन
सुजैन और ऋतिक रोशन के अलगाव के बाद ऐसी खबरें आने लगी थी कि दोनों की तलाक वजह कहीं न कहीं अर्जुन रामपाल से सुजैन की नजदीकियां हैं।
इसके बाद अर्जुन रामपाल की तरफ से इन बातों का खंडन आया था। उन्होंने साफ किया था कि वह सुजैन के पारिवारिक दोस्त हैं।
लेकिन अब अर्जुन ने इस बात पर गंभीरता से अमल करना शुरू कर दिया है। अब अर्जुन रामपाल सुजैन से मिलने में कतराने लगे हैं। अभी हाल ही में सुजैन द्वारा दी गई न्यू ईयर की पार्टी में अर्जुन रामपाल शामिल नहीं हुए।
2013 के अंत में सुजैन और रितिक का तलाक हो गया था। दोनों के अलगाव की कोई पुख्ता वजह सामने नहीं आई है, लेकिन चर्चा है कि अर्जुन रामपाल की वजह से ही दोनों अलग हुए हैं। अर्जुन रितिक और सुजैन के कॉमन दोस्त हैं।
विज्ञापन