फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik roshan quiet his new film

तलाक के बाद अब सौदेबाजी पर उतर आए हैं ऋतिक

Wed, 09 Apr 2014 11:05 AM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan quiet his new film

लंबे समय से चर्चाएं थी कि पारिवारिक समस्याओं और डेट्स न होने के कारण ऋतिक रोशन ने निर्माता करन जौहर की बहुचर्चित फिल्म ‘शुद्धि’ छोड़ दी। करन ने उन्हें फिल्म के लीड हीरो के रूप में साइन किया था।

विज्ञापन


इसके बावजूद ऋतिक फिल्म से अलग हो गए। अब करन हीरो की नए सिरे से तलाश कर रहे हैं। लेकिन इधर सूत्र ऋतिक के फिल्म में काम न करने का कुछ और ही कारण सामने लेकर आए हैं।
विज्ञापन

अब शेयर चाहते हैं ऋतिक

hrithik roshan quiet his new film

पता चला है कि ऋतिक ने किन्हीं अन्य बातों से नहीं बल्कि ‘सौदेबाजी’ सही न होने के कारण फिल्म में काम करने से इंकार किया था। बताया जा रहा है कि ऋतिक इस फिल्म की कामयाबी से आने वाले धन का एक बड़ा हिस्सा अपने लिए चाहते थे।

सूत्रों का कहना है कि करन जौहर और ऋतिक के बीच फिल्म में ऐक्टर की फीस के साथ यह तय हुआ था कि ऋतिक को बॉक्स ऑफिस लाभ का एक हिस्सा मिलेगा। बताया जा रहा है कि जिस हिस्से पर बात हो रही थी, ऋतिक उस पर राजी नहीं थे।

फिर अलग हो जाने का फैसला

hrithik roshan quiet his new film

ऋतिक बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई का 40 फीसदी हिस्सा खुद रखना चाह रहे थे, जो कि बहुत बड़ी बात है। करन जौहर उन्हें इतना बड़ा हिस्सा देने को तैयार नहीं थे। इसी कारण से ऋतिक ने फिल्म से अलग हो जाने का फैसला किया।

उल्लेखनीय है कि ऋतिक के फिल्म से निकलने के बाद करन अभी तक नए हीरो का फैसला नहीं कर सके हैं। फिल्म को पिछले साल घोषित किया था और इसे 2014 में रिलीज करने की योजना थी। परंतु फिलहाल इस योजना के पूरा होने में लंबा वक्त लगने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed