{"_id":"4f126d623da39ef8e73d6563719d058c","slug":"hrithik-roshan-not-ready-for-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने तक शूटिंग नहीं कर पाएंगे ऋतिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चार महीने तक शूटिंग नहीं कर पाएंगे ऋतिक
मुंबई ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह खबर ऋतिक रोशन के चाहने वाले फैंस के लिए अच्छी नहीं है। ब्रेन सर्जरी की वजह से ऋतिक रोशन चार महीने तक शूटिंग नहीं कर सकेंगे। इसका सीधा असर उनकी आने वाली फिल्मों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
भले ही ऋतिक की ब्रेन सर्जरी सफल हो गई हो, लेकिन वे चार महीने तक शूटिंग नहीं कर सकते हैं। डॉक्टरों ने उनसे साफ कहा है कि वे भरपूर आराम करें और कम से कम चार महीने तक शूटिंग से दूर रहें।
विज्ञापन
यही वजह है कि ऋतिक आजकल अपना समय परिवार और दोस्तों के साथ बिता रहे हैं।
हालांकि वे खाली समय में तमाम मीटिंग्स कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वे कृष 3 के प्रमोशन की योजना बनाने में भी व्यस्त हो चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे दिमागी काम तो कर सकते हैं, परंतु शारीरिक काम कतई नहीं।
विज्ञापन
डॉक्टरों के शूटिंग में मनाही के बाद ऋतिक की दो फिल्में आगे बढ़ चुकी हैं। इनमें एक है 'बैंग बैंग' और दूसरी है 'शुद्धि'। 'बैंग बैंग' में उनकी हीरोइन हैं कैटरीना कैफ और 'शुद्धि' में वे करीना कपूर के अपोजिट हैं।