फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik break 'khan' monopoly in film industry

जन्मदिन विशेषः 'खान तिकड़ी' का विकल्प बनकर आए रितिक

Thu, 10 Jan 2013 10:26 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 10 Jan 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
hrithik break 'khan' monopoly in film industry

रितिक रोशन ने जब 2000 में फिल्मों में इंट्री ली तो उस समय खान तिकड़ी का ही बोलबाला चल रहा था। रितिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' हवा के जादुई झोंके की तरह इंडस्ट्री में आई। उस दौर में इंडस्ट्री के यह तीनों खान बहुत ही रूटीन फिल्मों में कर रहे थे। मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने उसी साल 'मेला' जैसी सतही फिल्म की थी।

विज्ञापन


रितिक रोशन की यह फिल्म सुपरहिट रही। यह इस बात का संकेत था कि दर्शक इन तीन खानों के अलावा किसी और को भी देखना चाहते हैँ। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद रितिक रोशन की लगातार तीन फिल्में 'फिजा', 'मिशन कश्मीर' और 'यादें' नहीं चलीं। इन फिल्मों के न चलने की वजह इन फिल्मों की स्क्रिप्ट और ताना-बाना था। रितिक रोशन की ऐक्टिंग जरूर इन फिल्मों में पसंद की गई। पर खराब विषय होने की वजह से यह फिल्में चल नहीं पाईं और रितिक का सुपरस्टार वाला जादू इसके बाद कुछ कमजोर हो गया। सोलो हीरो की भूमिका को छोड़कर रितिक ने इसके बाद मल्टीस्टारर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की। यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई।
विज्ञापन

 
एक प्रतिभावान हीरो के रूप में रितिक की पहचान 'कोई मिल गया' फिल्म से हुई। उनके पिता राकेश रोशन ने यह फिल्म बनाई। इस विज्ञान फंतासी फिल्म में रितिक का काम अद्भभुत था। 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद तो कायदे से रितिक को सुपर स्टार बन जाना चाहिए था पर वह ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद भी सोलो हीरो के रूप में रितिक रोशन ने जो भी फिल्में की वह या तो औसत रहीं या फिर फ्लाप। 'काइट्स', 'गुजारिश', 'क्रिस' जैसी फिल्में उनके अभिनय की रेंज तो दिखाती रही पर रितिक रोशन को सुपरस्टार की उस कैटेगरी में नहीं खड़ा कर पाई जैसी उनकी शुरूआत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां इस बीच रितिक ने 'धूम 2', 'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' और 'अग्निपथ' जैसी सफल फिल्में दी। पर इन फिल्मों की सफलता के पीछे अकेले रितिक नहीं रहे। यह मल्टीस्टारर फिल्में थीं। इंडस्ट्री में रितिक को लेकर एक चर्चा हमेशा से रही है कि उनसे सबसे बेहतर काम उनके पिता राकेश रोशन ही लेते हैं। अब एक बार फिर रितिक रोशन अपने पापा की शरण में हैं। राकेश रोशन, रितिक को लेकर 'कृष 3' बना रहे हैं। इस फिल्म से रितिक के साथ इंडस्ट्री को भी इस बात की उम्मींदे हैं कि शायद इस फिल्म के बाद रितिक फिर से सोलो हीरो के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो जाएं। 'कृष 3' के बाद रितिक शेखर कपूर की महात्वाकांक्षी फिल्म 'पानी' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed