{"_id":"0756bb81fc72a144b70926fdc81d3735","slug":"honey-singh-will-experience-chennai-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चेन्नई एक्सप्रेस' में कुछ ऐसे चढ़े हनी सिंह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'चेन्नई एक्सप्रेस' में कुछ ऐसे चढ़े हनी सिंह
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Jul 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह पॉप सिंगर हनी सिंह की किस्मत है कि किंग खान की आगामी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के लिए उनके एक नए गाने का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
'चेन्नई एक्सप्रेस' का संगीत तो काफी पहले ही तैयार हो चुका था, आखिर रिलीज होने से पहले हनी सिंह का गाना इस फिल्म का हिस्सा कैसे बन गया?
पूरा मामला यूं है। दरअसल हनी सिंह अपने एक वीडियो एलबम के एक गाने में शाहरुख को फिल्माना चाहते थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने किंग खान से मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन
शाहरुख ने हनी का गाना सुना, तो उन्हें लगा कि इसका इस्तेमाल चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन में आसानी से किया जा सकता है।
उन्होंने फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी से सलाह ली, तो उन्हें भी यह आइडिया क्लिक कर गया। और इस तरह हनी सिंह की बल्ले - बल्ले हो गई। हनी सिंह का कहना है कि वे अपना यह गाना रजनी सर को ट्रिब्यूट कर रहे हैं।
विज्ञापन
वाह किस्मत हो तो हनी सिंह जैसी कहां एक ओर अपने गानों की ही वजह से उन्हें कोर्ट का मुंह देखना पड़ा और कहां दूसरी ओर उनके गाने को किंग खान जैसे सुपर स्टार की फिल्म प्रमोशन के लिए चुना जा रहा है।