फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Holi Hit Song Do Me A Favor Priyanka Chopra Got Electric Shock During Waqt The Race Against Time Shoot

होली का हिट बॉलीवुड सॉन्ग, खिलाड़ी कुमार संग इस एक्ट्रेस ने जमाया रंग; शूटिंग पर हीरोइन को लगा बिजली का झटका

Sat, 28 Feb 2026 03:00 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 28 Feb 2026 03:00 PM IST
सार

Holi Bollywood Song: ‘होली खेले रघुबीरा’ से लेकर ‘रंग बरसे’ जैसे बॉलीवुड गीतों में होली के त्योहार की रंग-बिरंगी छटा नजर आती है। हम आपको ऐसे ही एक हिट बॉलीवुड सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं, जिसे शूट होने में 7 दिन लगे और हीरोइन हॉस्पिटल तक पहुंच गईं। लेकिन यह गाना आज भी फैंस का फेवरेट है।

विज्ञापन
Holi Hit Song Do Me A Favor Priyanka Chopra Got Electric Shock During Waqt The Race Against Time Shoot
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्साह-उमंग और रंग का त्योहार होली। हंसी-मजाक, मस्ती और नाच-गाने का दूसरा नाम होली। होली पर बॉलीवुड ने भी कई हिट गाने दिए हैं, जो इस त्योहार की रंगत को बढ़ा देते हैं। हम आपको होली के ऐसे में हिट बॉलीवुड सॉन्ग के बारे में बता रहे थे, जो अपनी शूटिंग पर हुए हादसे के लिए भी मशहूर हुआ। होली का यह गाना फिल्म की एक्ट्रेस के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी करने वाला साबित हुआ। जानिए कौन थीं वो हीरोइन? और कौन सा था वो गाना? 

विज्ञापन

छह मिनट का गाना शूट होने लगे सात दिन 
अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म के होली सॉन्ग को शूट होने में लगभग 7 दिन का समय लगा। हर दिन शूट पर खूब सारे रंगों और पानी के साथ गाना शूट होता है। सेट पर खूब मस्ती भी होती थी। कई बैकग्राउंड डांसर के साथ फिल्म के हीरो-हीरोइन ठुमके लगाते थे। लेकिन फिर सेट पर एक हादसा होता है, फिल्म की हीरोइन होली का गाना शूट करते हुए एक हादसे का शिकार हो जाती है, उसको बिजली का जबरदस्त झटका लगता है। 

विज्ञापन

Holi Hit Song Do Me A Favor Priyanka Chopra Got Electric Shock During Waqt The Race Against Time Shoot
अक्षय कुमार - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

सेट पर हीरोइन को लगा बिजली का झटका 
अक्षय कुमार की फिल्म के इस होली सॉन्ग को शूट करने के लिए हीरोइन अपनी वैनिटी से बाहर आई। होली सॉन्ग शूट होने की वजह से कई जगह पर पानी भर था। अचानक हीरोइन का पांव बिजली के तार पर पड़ गया, उसे बिजली का झटका लगा। क्रू के लोगों ने एक्ट्रेस को बचाया। एक दिन वह हाॅस्पिटल में रहीं। ठीक होने के बाद फिल्म की हीरोइन सेट पर लौटी आईं और अक्षय कुमार के साथ फिर से होली का साॅन्ग शूट किया। 

Holi Hit Song Do Me A Favor Priyanka Chopra Got Electric Shock During Waqt The Race Against Time Shoot
प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कौन सी थी वो फिल्म? 
जिस होली के गाने को शूट करते हुए हीरोइन को करंट लगा, वह फिल्म ‘रेस अगेंस्ट द टाइम’ थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा नजर थीं। उन्हें ही होली का गाना ‘डू मी एक फेवर लेस्ट प्ले होली…’ शूट करते हुए करंट लगा था। इस हादसे के बावजूद प्रियंका चोपड़ा ने होली के गाने में जबरदस्त डांस अक्षय कुमार के साथ किया। इस गाने को अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने गाया था। यह गाना आज भी होली के त्योहार पर फैंस का फेवरेट बना हुआ है। हर होली पर यह गाना सुनने को मिलता है। फिल्म ‘रेस अगेंस्ट द टाइम’ साल 2005 में रिलीज हुई थी, इसे विपुल अमृतलाल शाह ने निर्देशित किया था। फिल्म की कहानी पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने पिता की भूमिका निभाई थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed