फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hit-and-run case, also confuse the doctor and Salman

सलमान को लेकर डॉक्टर भी हुआ कन्फ्यूज!

Fri, 23 Jan 2015 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Jan 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
Hit-and-run case, also confuse the doctor and Salman

अभिनेता सलमान खान को लेकर डॉक्टर भी कंफ्यूज हो गया। सलमान के मुंबई के हिट एंड रन मामले में सुनवाई कर रही एक स्थानीय अदालत में एक डॉक्टर बताया कि घटना के बाद जब सलमान को लाया गया तो शराब की बू आ रही थी, लेकिन उसी दिन क्लीनिकल परीक्षण में लगा कि वह शराब के नशे में नहीं थे।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस के अनुसार सलमान की कार 28 सितंबर, 2002 को बांद्रा में सड़क किनारे एक दुकान में घुस गई, इससे सड़क किनारे सो रहे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और चार लोग घायल हो गये।
विज्ञापन


घटना के बाद सलमान को तुरंत अस्पताल लाया गया था

Hit-and-run case, also confuse the doctor and Salman

सलमान के हिट एंड रन मामले में चल रही सुनवाई में डॉ शशिकांत पवार ने अदालत में विशेष सरकारी अभियोजक से कहा कि 'क्लीनिकल परीक्षण के दौरान सलमान की आंख की पुतली थोड़ी तनी हुई थीं, आवाज साफ थी और चाल सामान्य थी।'

घटना के तुरंत बाद जरूरी जांच के लिए सलमान को सरकारी जे जे अस्पताल ले जाया गया। पवार उस समय अस्पताल में कार्यरत थे।

सलमान ने कहा था कि शराब नहीं पी

Hit-and-run case, also confuse the doctor and Salman

मुंबई के स्‍थानीय अदालत में चल रहे इस मामले में अभियोजन पक्ष के गवाह के तौर पर पेश हुए पवार ने सत्र न्यायाधीश डी डब्ल्यू देशपांडे से कहा कि अभिनेता ने हालांकि उन्हें कहा था कि उन्होंने शराब नहीं पी थी।

सलमान के वकील श्रीकांत शिवडे द्वारा जिरह के दौरान पवार ने माना कि उनके द्वारा तैयार किये गये कागजों में उन्होंने खान से अल्कोहल की बू आने के संबंध में तथ्य को दर्ज नहीं किया था।

हालांकि वह तथ्य को दर्ज नहीं करने की कोई वजह नहीं बता सके। डॉक्टर ने स्वीकार किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में कोई स्पष्ट दिशानिर्देश नहीं है कि खून की जांच किन मामलों में होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed