फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hindi film to be screened in Manipur after 20 years last movie which released was Kuch Kuch Hota Hai in 1998

Manipur: 23 साल बाद मणिपुर में होगा हिंदी फिल्म का प्रदर्शन, वर्ष 2000 में लगाया गया था बॉलीवुड पर बैन

Tue, 15 Aug 2023 07:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 15 Aug 2023 07:39 PM IST
सार

20 साल से भी ज्यादा समय में पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जातीय संघर्ष प्रभावित मणिपुर में एक हिंदी फिल्म दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
Hindi film to be screened in Manipur after 20 years last movie which released was Kuch Kuch Hota Hai in 1998
थिएटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

मणिपुर पिछले काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। इसकी वजह से कोई अनजान नहीं है। दरअसल, मणिपुर में तीन मई से कुकी और मैतई समुदायों के बीच जातीय संघर्ष चल रहा है, जिसने एक भयानक रूप ले लिया है। दो समुदायों की इस लड़ाई में लड़कियों के साथ भी बहुत कुछ गलत हुआ, जिसने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया था। मणिपुर में चल रहे इस विवाद की वजह से देश की राजनीति में भी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इन सभी बुरी खबरों के बीच अब मणिपुर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, तकरीबन दो दशक बाद आज स्वतंत्रता दिवस पर मणिपुर में हिंदी फिल्म दिखाई जाएगी।

विज्ञापन

20 साल बाद होगा हिंदी फिल्म का प्रदर्शन
20 साल से भी ज्यादा समय में पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जातीय संघर्ष प्रभावित मणिपुर में एक हिंदी फिल्म दिखाई जाएगी। आदिवासी संगठन हमार स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एचएसए) ने मंगलवार शाम चुराचांदपुर जिले के रेंगकाई (लाम्का) में एक हिंदी फिल्म प्रदर्शित की गई है। यह फिल्म विक्की कौशल, यामी गौतम और परेश रावल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' है। विक्की कौशल अभिनीत 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की स्क्रीनिंग में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

Ranbir Alia Video: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट पर की असंवेदनशील टिप्पणी, भड़के नेटिजन्स ने लगा दी एक्टर की क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन


1998 में दिखाई गई थी आखिरी हिंदी फिल्म
एचएसए ने कहा कि मणिपुर में सार्वजनिक रूप से आखिरी हिंदी फिल्म 1998 में रिलीज हुई 'कुछ कुछ होता है' दिखाई गई थी। संगठन ने कहा, 'हम उन राष्ट्र-विरोधी आतंकवादी समूहों से अपनी आजादी की घोषणा करेंगे जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस के बहिष्कार की घोषणा की है।' हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध सितंबर 2000 में विद्रोही संगठन रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट द्वारा लगाया गया था।
Made In Heaven 2: तारीफों के बाद विवादों में 'मेड इन हेवन 2', दलित लेखिका का मेकर्स पर क्रेडिट न देने का आरोप

बैन के बाद जला दिए गए थे कैसेट
अधिकारियों ने कहा कि 12 सितंबर 2000 को प्रतिबंध लगाने के एक हफ्ते के भीतर, विद्रोहियों ने राज्य में हिंदी के इकट्ठा किए गए 6,000 से 8,000 वीडियो और ऑडियो कैसेट और कॉम्पैक्ट डिस्क जला दिए थे। हालांकि आरपीएफ ने पूर्वोत्तर राज्य में प्रतिबंध का कोई कारण नहीं बताया, लेकिन केबल ऑपरेटरों ने कहा कि उग्रवादी समूह को राज्य की भाषा और संस्कृति पर बॉलीवुड के नकारात्मक प्रभाव का डर है।  
Vivek Agnihotri: विवेक के सिर चढ़ा प्रोपेगैंडा फिल्मों का नशा! यूजर के सवाल पर निर्देशक ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed