फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   highest grossing bollywood films worldwide

यह रहीं हिंदी सिनेमा की 5 सबसे बड़ी फिल्में

Thu, 09 Jan 2014 01:17 PM IST
Updated Thu, 09 Jan 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
highest grossing bollywood films worldwide

धूम 3 हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने अब तक 507 करोड़ की कमाई कर ली है। विजय कृष्णा आचार्य निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान ने निगेटिव भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


भारत के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लगभग 270 करोड़ कमाए हैं। भारत में भी यह फिल्म सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बनी है। फिल्म की बाकी कमाई विदेशों से हुई है।
विज्ञापन

सुपरहीरो का भी जादू

highest grossing bollywood films worldwide

भारत के सुपरहीरो फिल्में भी इतनी सफल होंगी इसका अंदाजा किसी को भी नहीं था। ऋतिक रोशन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म कृष 3 अब तक 420 करोड़ कमा लिए हैं।

राकेश रोशन निर्देशित इस फिल्म में सुपरहीरो की भूमिका ‌ऋतिक ने निभाई है। विवेक ओबेरॉय और प्रियंका चोपड़ा की भी फिल्म में खास भूमिका है।

शाहरुख का जादू भी

highest grossing bollywood films worldwide

शाहरुख खान भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्‍मों में शामिल हैं। शाहरुख खान की फिल्‍म चेन्नई एक्सप्रेस 422 करोड़ कमा चुकी है। कृष 3 और धूम 3 के पहले यह फिल्म ही भारत की सबसे बड़ी फिल्म थी।

रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म न सिर्फ भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी हुई है बल्कि यह फिल्‍म शाहरुख खान के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है।

विज्ञापन

आमिर भी एक बार

highest grossing bollywood films worldwide
टॉप पाइव की सूची में आमिर खान दूसरी बार आए हैं। आमिर खान की एक और फिल्म थ्री इडियट्स हिंदी सिनेमा की चौथी सबसे बडी फिल्‍म है। थ्री इडियट्स के नाम सबसे पहले 200 करोड़ के क्‍लब में शामिल होने का रिकॉर्ड है।

राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्‍म अब तक 392 करोड़ कमा चुकी है। इसमें से करीब 210 करोड़ भारतीय बाजार से हैँ। यह फिल्म राजकुमार हिरानी की भी सबसे बड़ी फिल्म है।

सलमान पांचवे नंबर पर

highest grossing bollywood films worldwide

टॉप पाइव की इस सूची में सलमान खान की भी एक फिल्‍म शामिल है। अपनी कई फिल्मों को 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल कराने वाले सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर कमाई की इस सूची में पांचवे नंबर पर है।

कबीर खान निर्देशित यह फिल्म अब तक 310 करोड़ रुपए कमा चुकी है। हालांकि टॉप 10 की लिस्ट में सलमान की तीन और फिल्में दबंग, दबंग 2 और बॉडीगार्ड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed