फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hera Pheri 4: Sanjay Dutt Will Play Villain Role in Akshay Kumar Suniel Shetty Paresh Rawal movie

Hera Pheri 4: अक्षय-सुनील शेट्टी की फिल्म में संजय दत्त की एंट्री! खलनायक की भूमिका में आएंगे नजर

Sun, 26 Feb 2023 08:45 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 26 Feb 2023 08:45 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि संजय दत्त को 'हेरा फेरी 4' में कास्ट किया गया है। फिल्म में संजय दत्त का किरदार नेगेटिव होगा।

विज्ञापन
Hera Pheri 4: Sanjay Dutt Will Play Villain Role in Akshay Kumar Suniel Shetty Paresh Rawal movie
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की फिल्म 'हेरा फेरी 4' को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें भी दर्शकों को अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल कॉमेडी का जबरदस्त डोज देते नजर आएंगे। वहीं, अब इसे लेकर एक और नई खबर सामने आई है, जो फिल्म के प्रति दर्शकों की बेकरारी और ज्यादा बढ़ा देगी। दावा किया जा रहा है कि फिल्म में संजय दत्त की एंट्री हो गई है और वह नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन


नेत्रहीन की भूमिका में होंगे
बताया जा रहा है कि संजय दत्त को 'हेरा फेरी 4' में कास्ट किया गया है। फिल्म में संजय दत्त का किरदार नेगेटिव होगा। कहा जा रहा है कि संजय दत्त नेत्रहीन की भूमिका में होंगे। उनके किरदार में एक ट्विस्ट है। संजय दत्त की एंट्री इस फिल्म को और दिलचस्प बनाएगी। देखना होगा कि श्याम, राजू और बाबू राव के साथ मिलकर संजय दत्त क्या पैंतरा चलते हैं! 
विज्ञापन

Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बाद काम पर लौटीं कियारा, साझा की खूबसूरत तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर दिखेगा दमदार अंदाज
संजय दत्त नेगेटिव रोल हमेशा ही दमदार अंदाज में अदा करते आए हैं। बीते वर्ष उन्हें 'केजीएफ 2' में रॉकी भाई के खिलाफ दमदार अंदाज में देखा गया। वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' में भी उन्होंने कमाल किया। भले ही 'शमशेरा' का जादू न चल पाया हो, मगर संजय दत्त की हर किसी ने तारीफ की। अब एक बार फिर वह नेगेटिव रोल से दर्शकों का दिल जीतेंगे। खबर यह भी है कि संजय दत्त के अलावा अरशद वारसी भी 'हेरा फेरी 4' में नजर आएंगे।
Box Office Report: दूसरे दिन भी बेकार रही अक्षय की 'सेल्फी', 'शहजादा' भी पस्त और बरकरार है 'पठान' का जलवा

तीन महीनों में पूरी होगी शूटिंग!
बात 'हेरा फेरी 4' की करें तो रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगले तीन महीनों में इस फिल्म की शूटिंग पूरी होगी। मुंबई के अलावा विदेशी लोकेशन पर भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी। मेकर्स अबू धाबी, दुबई और लॉस एंजिल्स में शूटिंग करने का प्लान बना रहे हैं। फिल्म की कहानी इस तरह लिखी गई है कि बाबू भैया, राजू और श्याम विदेश जाएंगे और वैश्विक स्तर पर हेरा फेरी करते नजर आएंगे।
Mahakaleshwar: केएल राहुल-अथिया शेट्टी ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती देखी, गर्भगृह में किया बाबा का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed