{"_id":"b10a2ec4-dc9a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"he-is-not-like-that-says-suraj-pancholi-s-ex","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज पंचोली की एक्स-गर्लफ्रेंड ने खोले कई राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सूरज पंचोली की एक्स-गर्लफ्रेंड ने खोले कई राज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Jun 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिया खान से पहले सूरज पंचोली की जिंदगी का अहम हिस्सा रह चुकी उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने पहली बार जिया की मौत के मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
जानवी तुरखिया, जिया से पहले सूरज की प्रेमिका थीं। दोनों करीब पांच साल तक साथ भी रहे लेकिन कुछ वजहों से अलग हो गए। हालांकि जानवी का दावा है कि वो और सूरज आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं और इसी नाते वो सच्चाई बयान करने सबके सामने आई हैं।
विज्ञापन
जानवी ने सूरज पर लगे तमाम आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि 'उनका' सूरज ऐसा नहीं है। पांच साल के प्रेम-संबंध के दौरान उन्होंने कभी भी सूरज को बद्तमीजी से पेश आते नहीं देखा।
विज्ञापन
सूरज पर लगे आरोपों से आश्चर्यचकित जानवी का कहना है कि ये सब एक साजिश है और सूरज को जान-बूझकर फंसाया जा रहा है।
अब तक की अपनी खामोशी के बारे में उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहती थीं कि उनके घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगे, इसीलिए वो अब तक चुप थीं। लेकिन अब बात बहुत आगे बढ़ चुकी है इसलिए उन्होंने आगे आकर सच्चाई बयान करने का फैसला लिया।
जानवी ने कहा कि जिस सूरज को वो जानती हैं वो बेहद खुश-मिजाज और समझदार लड़का है। वो ऐसा कर ही नहीं सकता। सूरज के साथ अपने रिश्तों का जिक्र करते हुए जानवी का कहना है कि जब वो सूरज के साथ थीं, उस वक्त भी लड़ाई उनकी वजह से ही होती थी जबकि सूरज हमेशा शांत रहता था।
जानवी तो इस बात का भी दावा करती हैं कि इस दुनिया में सूरज को सबसे करीब से जानने वाली वो इकलौती लड़की हैं।